फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide at Baluganj crossing blocks vehicular movement

Shimla News: बालूगंज क्रॉसिंग में भूस्खलन वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध

Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Landslide at Baluganj crossing blocks vehicular movement
भूस्खलन से बालूगंज एडवांस्ड स्टडी मार्ग पर भी मंडराया गिरने का खतरा, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
विज्ञापन

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों ओर तैनात किए जवान
वाया चक्कर होकर मंडी-हमीरपुर की तरफ चलाए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार शाम भारी भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध रही। भूस्खलन के बाद वाहनों को वाया चक्कर चलाया गया।

भूस्खलन के कारण बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। यहां मार्ग पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसको देखते हुए एहतियातन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक बालूगंज क्रॉसिंग पर भारी भरकम मलबे के साथ कई पेड़ मार्ग पर जा गिरे। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन और व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो इससे जानी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

मार्ग अवरुद्ध होने से बालूगंज की ओर से शिमला आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए पुलिस ने मंडी-हमीरपुर की तरफ वाहनों को वाया चक्कर होकर चलाया। एचआरटीसी समेत अन्य बसों की आवाजाही भी वाया चक्कर हो रही है। चिंता की बात यह है कि यहां लगातार हो रहे भूस्खलन से बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग पर खतरा मंडरा गया है। यहां पर बीआरओ कार्यालय के समीप मार्ग पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे यह मार्ग कभी भी गिर सकता है। इसको देखते हुए पुलिस ने एहतियातन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। इसके साथ ही मार्ग के दोनों ओर पुलिस जवानों की तैनाती की है। मामले की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर दो जेसीबी और एक रोबोट भेजकर मार्ग बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन शहर का सारा ट्रैफिक चक्कर की ओर डायवर्ट होने से टुटू और घणाहट्टी समेत अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही मौके पर दो जेसीबी और एक रोबोट को भेजकर बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग शिमला ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article