फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land Slide on Truck at Bilaspur.

चलते ट्रक पर गिरी चट्टानें, चालक की मौके पर ही मौत, एक घायल

Sun, 03 Sep 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Land Slide on Truck at Bilaspur.

हिमाचल के बिलासपुर में स्वारघाट के पास एक चलते ट्रक पर चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुुबह करीब 11.30 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक में चालक समेत कुल दो लोग सवार थे।

विज्ञापन


जैसे ही जामली के पास पहुंचा कि अचानक पहाड़ से चट्टानें गिरने लगी। इससे ट्रक सड़क से पलट गया। हादसे में चालक दौलतराम को गंभीर चोटें लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में एक शख्स भागसिंह को चोटें लगी हैं जिसे अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान दौलतराम (45) निवासी कोहू, नालागढ़ के तौर पर हुई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में लगातार पहाड़ से चट्टानें गिरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed