फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   land donator Name will be mentioned on the inaugural plaque: virbhadra

उद्घाटन पट्टिका में अंकित होगा भूमि दान करने वाले का नाम

Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
land donator Name will be mentioned on the inaugural plaque: virbhadra

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल, स्कूल, सड़कों, मंदिरों एवं सामुदायिक केंद्रों सहित विकास परियोजनाओं के लिए स्वेच्छा से भूमि दान करने वाले लोगों के नाम उद्घाटन पट्टिका में अंकित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार दानियों को सम्मानित भी करेगी। मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के मेलठी में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 3.17 बीघा जमीन दान करने पर स्थानीय निवासी भगत राम को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के झूठे वायदे कभी नहीं किए। भाजपा नेताओं ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है।

विज्ञापन

शूलीधार-शालान संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

land donator Name will be mentioned on the inaugural plaque: virbhadra

कांग्रेस ने जो कहा, उसे समय पर पूरा भी किया है। मुख्यमंत्री ने शूलीधार-शालान संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.19 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। कुपड़ी-मेलठी-शीलघाट सड़क को पक्का करने और मंढारली से करछारी वाया शालान सड़क मार्ग के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन भी किया।

इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौहान, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, एपीएमसी के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, संसदीय क्षेत्र के प्रधान संजय ठाकुर, राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव राजकुमारी सोनी, कटलाह पंचायत के पूर्व प्रधान मोहिंद्र सिंह दत्ता आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed