फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Land acquisition process started for the memorial of Pahari Gandhi Baba Pahari Gandhi: Jairam

पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के स्मारक के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू: जयराम

Sat, 11 Jul 2020 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition process started for the memorial of Pahari Gandhi Baba Pahari Gandhi: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की 138वीं जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाबा का स्मारक बनाने की घोषणा थी, इस पर काम शुरू हो गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी हर साल 11 जुलाई को पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम जयंती समारोह का आयोजन करवाता है। इस बार कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन फेसबुक के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम का सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने गीतों और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाया। अपने जीवन का अधिकांश समय जेल में बिताया और आजादी मिलने तक काले कपड़े पहनने का व्रत लिया। उन्होंने पहाड़ी गांधी बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कला संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि विभाग के स्मारक बनाने के प्रस्ताव को सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विभाग इस पवित्र स्थल को स्मारक के रूप में विकसित करेगा। 

विज्ञापन

बाबा के गाये क्रांति गीतों से समां बांधा 

11 बजे समारोह के पहले सत्र का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार गौतम शर्मा व्यथित के वक्तव्य के साथ हुआ। उन्होंने पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। शाहपुर के गायक विक्रांत ने बाबा के लिखे और गाये क्रांति गीतों का गायन कर समां बांधा। किया। कविता पाठ में अदिति गुलेरी, सुमित राज, कल्पना गांगटा, मुनीष तन्हा, उमा ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रतिभा शर्मा, दीपक कुल्लुवी, रविता चौहान और दीपक भारद्वाज ने कविता पाठ किया।

समारोह का दूसरा सत्र दोपहर बाद चार बजे शुरू हुआ। इस सत्र में आशा पठानिया, राजीव त्रिगर्ती, किरण गुलेरिया, मदन हिमाचली, राधिका गुलेरी भारद्वाज, अशोक दर्द, इंदु नवनीत भारद्वाज, अशोक कालिया, अर्चना शर्मा, डाक्टर अजय पाठक, कुमुद, दीनदयाल शर्मा, हरिप्रिया और नीतू वर्मा की कविताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के तीसरे व और आखिरी सत्र की शुरूआत पूनम शर्मा और उनके शिष्यों की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed