{"_id":"63345452fae1bd1a99564e12","slug":"lakhwinder-master-mind-accused-of-illegal-mining-in-swan-river-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Illegal Mining Case: हिमाचल की स्वां नदी में अवैध खनन का मास्टर माइंड लखविंद्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Illegal Mining Case: हिमाचल की स्वां नदी में अवैध खनन का मास्टर माइंड लखविंद्र गिरफ्तार
Wed, 28 Sep 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Sep 2022 07:40 PM IST
सार
स्वां नदी में अवैध खनन के मास्टर माइंड आरोपी लखविंद्र सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ईडी की धर्मशाला स्थित विशेष अदालत में बुधवार को पेश किया, जहां अदालत ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्वां नदी में अवैध खनन के मास्टर माइंड आरोपी लखविंद्र सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। 35 करोड़ के 4.8 क्यूबिक मीटर खनन मामले की जांच के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। आरोपी को ईडी की धर्मशाला स्थित विशेष अदालत में बुधवार को पेश किया, जहां अदालत ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार इस पूरे मामले में लंडरां छुन्नी रोड खरड़ पंजाब निवासी लखविंद्र के नाम से कई माइनिंग लीज और स्टोन क्रशर हैं। जांच में यह भी पाया गया कि अवैध खनन से उसने बहुत पैसा इकट्ठा किया।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस थाना सदर में वर्ष 2021 में दर्ज एक अवैध खनन के मामले को आधार मानते ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच की। ऊना जिले में लखविंद्र सिंह और उससे जुड़े अन्य लोगों के विभिन्न परिसरों पर पुलिस ने दबिश देकर जांच की। इसमें कई अहम खुलासे हुए और नकदी व दस्तावेज मिले। इससे साफ हुआ कि स्वां नदी व आसपास बड़े स्तर पर अवैध खनन किया गया है। संयुक्त विभागीय छानबीन में 35 करोड़ रुपये के 4.8 क्यूबिक मीटर अवैध खनन का खुलासा हुआ है। अवैध खनन के बाद रेत-बजरी व अन्य सामान बिना किसी टैक्स या रॉयल्टी के ठिकाने लगाया गया और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
लखविंद्र समेत चार पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज
ईडी की शिकायत पर ऊना पुलिस ने स्टोन क्रशर मालिक लखविंद्र समेत चार लोगों साइट मैनेजर दर्शन सिंह, मैनेजर अमित कुमार कौंडल, मैनेजर घनश्याम मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन