{"_id":"69d64951539a88d6650962cd","slug":"lakhoti-bridge-will-connect-shimla-sirmour-80-percent-work-completed-shimla-news-c-19-sml1002-702918-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-सिरमौर को जोड़ेगा लखोटी पुल, 80 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-सिरमौर को जोड़ेगा लखोटी पुल, 80 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
स्टील ट्रस ब्रिज का 15 करोड़ से किया जा रहा निर्माण, 18 किलोमीटर कम होगी दोनों जिलों की सड़क से दूरी
गिरि नदी में जल स्तर बढ़ने पर अभी स्पैन होती है आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के कसुम्पटी और जिला सिरमौर के राजगढ़ ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ने के लिए गिरि नदी पर बन रहे लखोटी पुल का निर्माण कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इस वर्ष क्षेत्र के लोगों को पुल की सौगात देने की तैयारी है। पुल बनने के बाद दोनों जिलों के बीच 18 किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से कम हो जाएगा।
पुल के बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों की शिमला और राजगढ़ के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से दोनों जिलों की चार पंचायतों के गांवों के लोगों को हरी सब्जियों समेत अन्य फसलें बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। पुलिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल के दोनों ओर के बेस तैयार किए जाने के बाद अब आर्क को पूरा कर पुल पर आरसीसी का स्लैब डाले जाने का कार्य चलेगा।
75 मीटर लंबे और डबल लेन की चौड़ाई वाले इस पुल निर्माण कार्य गिरि नदी पर किया जा रहा है। इस पुल के बन जाने के बाद दोनों जिलों में पूरे साल कनेक्टिविटी बनी रहेगी। अभी तक गिरि नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण शिमला जिले के जनेड़घाट, बलोग और दूसरी ओर राजगढ़ जिला सिरमौर के तीन से चार बड़े गांव के लोग स्पैन के माध्यम से ही आवाजाही करते हैं। सड़क मार्ग से अपने सामान को ले जाने या स्वयं जाने के लिए इन दोनों ओर के गांवों के लोगों को करीब 18 से बीस किलोमीटर दूर गाैड़ा, झाजा चारल होते हुए गिरिपुल तक का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2024 में शुरू हुआ था पुल निर्माण का कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि लखोटी पुल का निर्माण कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। इसके लिए शुरू में 11.82 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान किया था। अब रिवाइज्ड एस्टीमेट में इसकी लागत 15 करोड़ तक पहुंच गई है। पुल निर्माण में गिरि नदी के दोनों ओर बेस तैयार कर आर्क बनाने का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया है। इसके बाद इसमें आरसीसी की स्लैब बनाया जाना है।