फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lakes waterfalls and drinking water pipes started freezing in minus degree temperature

हिमाचल: माइनस डिग्री तापमान में जमने लगे झीलें-झरने और पेयजल पाइप

Sun, 20 Nov 2022 11:14 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 11:14 AM IST
सार

दीपकताल झील का पर्यटक अब मई 2024 के बाद ही नजारा देख सकेंगे। केलांग से 43 किलोमीटर दूर झील माइनस तापमान में जम गई है। यह झील समुद्रतल से 3,750 मीटर की ऊंचाई पर है। 

विज्ञापन
Lakes waterfalls and drinking water pipes started freezing in minus degree temperature
दीपकताल झील - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग पर स्थित दीपकताल झील का पर्यटक अब मई 2024 के बाद ही नजारा देख सकेंगे। केलांग से 43 किलोमीटर दूर झील माइनस तापमान में जम गई है। यह झील समुद्रतल से 3,750 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून में हिम नदियों के पिघलने से यह झील पोषित होती है। अब बर्फ से ढकी चोटियों के बीच इस झील का पानी पूरी तरह से जम गया है।  अप्रैल के बाद झील पर फिर रौनक लौटेगी। दीपकताल प्रदेश की एक आकर्षित झील है। यह झील केलांग से 43 और जिस्पा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। मनाली-लेह मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एक पड़ाव के रूप में कार्य करती है। उल्लेखनीय है कि लाहौल में बर्फबारी के बाद लगातार गिरते तापमान के बीच पहाड़ियों से झरने, झीलों का पानी जम गया है।

विज्ञापन


घाटी की चंद्रताल, सूरजताल, दीपकताल, नीलकंठ समेत दूसरी झीलों का पानी जम गया है। अत्यधिक ठंड से पहाड़ की बात तो छोड़िए, रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों में लगे 90 फीसदी से अधिक नल भी पूरी तरह से जम चुके हैं। उधर, पहाड़ में पानी जमते ही वन्य जीव-जंतुओं की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों के समीप नदी-नालों का रुख करना पड़ रहा है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि पहाड़ों में अत्यधिक ठंड के चलते झरने-झीलें जम गए हैं। उन्होंने घाटी में आने वाले पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed