फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lahaul: Tourists will be able to go to Deepaktal till the weather is favorable, permission given on the recomm

लाहौल: मौसम अनुकूल रहने तक दीपकताल तक जा सकेंगे पर्यटक, विधायक की अनुशंसा पर दी अनुमति

Sat, 07 Dec 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

पर्यटक दारचा से करीब 14 किलोमीटर दूर दीपकताल तभी जा सकेंगे, जब तक मौसम साफ बना हुआ है। मौसम खराब होने की स्थिति में आवाजाही रोक दी जाएगी। 

विज्ञापन
Lahaul: Tourists will be able to go to Deepaktal till the weather is favorable, permission given on the recomm
दारचा-लेह और शिंकुला सडक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 सामरिक महत्व की मनाली-सरचू-लेह सड़क को दारचा से आगे भले ही वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है, लेकिन अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा की अनुशंसा पर अब पर्यटकों को दीपकताल तक जाने दिया जाएगा। हालांकि, पर्यटक दारचा से करीब 14 किलोमीटर दूर दीपकताल तभी जा सकेंगे, जब तक मौसम साफ बना हुआ है। मौसम खराब होने की स्थिति में आवाजाही रोक दी जाएगी। प्रशासन की ओर से सड़क का निरीक्षण भी प्रतिदिन किया जाएगा। हर दिन सड़क को लेकर अपडेट भी दिया जाएगा। शनिवार को लाहौल की वादियों में आए पर्यटक दीपकताल तक पहुंचे। जिंगजिंगबार से बारालाचा के बीच सड़क पर बर्फ जमी है। ऐसे में पर्यटकों को छोड़ना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

विज्ञापन


उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि रुटीन में सड़क का निरीक्षण होगा, लिहाजा पर्यटकों को दीपकताल तक जाने दिया जाएगा। दारचा-शिकुंला-जांस्कर सड़क में मौसम अनुकूल रहने तक आवाजाही जारी रखी है। शिंकुला और दीपकताल की तरफ जाने वाले वाहनों से आग्रह किया गया है कि वह दारचा पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाएं। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम अनुकूल रहने तक जिस्पा से आगे जाने वाले पर्यटक वाहनों पर किसी तरह की पाबंदी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed