फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lahaul spiti glacier fall on road blocked for 20 hours in Mayad Valley

रोहतांग बंद; पांच माह के लिए कटी लाहौल घाटी, म्याड़ में गिरा हिमखंड

Wed, 14 Nov 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर/केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 14 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Lahaul spiti glacier fall on road blocked for 20 hours in Mayad Valley

कुल्लू और लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी से रोहतांग दर्रा तीसरी बार यातायात के लिए बंद हो गया है। इससे पहले 22 सितंबर को लगभग एक सप्ताह तक दर्रा बंद रहा। इस बार दर्रा बंद होने से अब लाहौल घाटी पांच माह तक देश-दुनिया से कटी रहेगी। बीआरओ के कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि अब रोहतांग दर्रा अप्रैल में बहाल होगा।

विज्ञापन


वहीं लाहौल-स्पीति के उदयपुर के पास म्याड़ घाटी के सुरेड़ नाले में विशाल हिमखंड आ गिरा, जिससे घाटी का उदयपुर से संपर्क कट गया। नाले के दोनों ओर एचआरटीसी की बस समेत अन्य वाहन फंस गए। बर्फ हटाकर 20 घंटों बाद मंगलवार दोपहर बाद मार्ग बहाल किया जा सका। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी उदयपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा के मुताबिक सोमवार देर शाम म्याड़ घाटी में हिमखंड गिरने से तिंगरेट और चिमरेट पंचायतों का संपर्क कट गया। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं रात नौ बजे के बाद राजधानी शिमला में भी बादल झमाझम बरसे। वहीं बचाव चौकी कोकसर के अनुसार सोमवार शाम ग्रेफ के दो ट्रक मनाली से आते हुए रोहतांग के समीप फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lahaul spiti glacier fall on road blocked for 20 hours in Mayad Valley

रोहतांग के समीप ही मनाली जाने वाला एक टैंकर और एक एलपी ट्रक बर्फ के चलते चढ़ नहीं पाए। हालांकि, बीआरओ और बचाव दल ने सभी चालकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके अलावा एक बोलेरो कैंपर रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में फंस गई। उसे सुरंग से जाने नहीं दिया जा रहा है।

कोकसर बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि रोहतांग में बर्फबारी के कारण फंसे चारों चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मंगलवार को भी लाहौल घाटी समेत रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम, शिंकुला, घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, कुलती नाला, शिती नाला और सीबी रेंज में दोपहर 12 बजे के बाद बर्फबारी का दौर जारी रहा।

इसके अलावा घाटी के रिहायशी इलाकों के कोकसर, सिस्सू, गोंधला, खंगसर, योचे, छीका, रारिक, जिला मुख्यालय केलांग, तांदी, गोशाल, मूलिंग और यांगला में हिमपात होता रहा। इससे लाहौल समेत कुल्लू में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। जनजातीय क्षेत्र में खराब मौसम और बर्फबारी से घाटी में बिजली की आंखमिचौनी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed