फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lady crushed by hrtc bus at kangra.

जान बचाने के लिए जिस बस से कूदी महिला, उसी ने कुचला

Tue, 01 Dec 2015 09:26 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
lady crushed by hrtc bus at kangra.

बस हादसे के बाद खुद को बचाने के लिए महिला जैसे ही बाहर कूदी कि इसी बस की चपेट में आ गई। बस के पिछले टायर के नीचे आने से इसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के कांगड़ा में सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत डरोह के नागनी चौक में मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला बस में बैठी थी। इस दौरान बस को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बस पीछे की ओर चलना शुरू हो गई। महिला ने बस से छलांग लगाई और बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चालक बहस करता रहा, बस अपने आप चलने लगी

lady crushed by hrtc bus at kangra.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस डूहक घनियारा से पालमपुर की ओर जा रही थी। नागनी चौक में जब बस सवारियों को उतारने के लिए रुकी तो वहां पर पहले से मौजूद एक ट्राले ने बैक करते समय बस को टक्कर मारी, इससे बस का शीशा टूट गया। इस बात को लेकर दोनों चालक अपनी गाड़ियों से उतर कर काफी देर तक बहस करते रहे।

इतने में ही बस जिसमें सवारियां बैठीं थीं, पीछे की तरफ खिसकने लगी और अफरातफरी में बस में बैठी एक महिला कमलेश देवी निवासी डूहक ने पीछे की तरफ चलती बस से छलांग लगा दी और वह बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई। महिला को घायल अवस्था में बस चालक पालमपुर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक समेत पुली के नीचे जा गिरा युवक

lady crushed by hrtc bus at kangra.

वहीं, पुलिस थाना फतेहपुर के तहत गांव चाट्टा में सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी ताहरा के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार की दुर्घटना में मौत होने की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। उसके परिजन सोमवार रात को ही राकेश कुमार के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश कर रहे थे।

किसी स्थानीय निवासी ने पुली के नीचे बाइक और राकेश कुमार को देखा तथा इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। परिजनों के मुताबिक राकेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से कहीं काम को निकला था। लेकिन चाट्टा में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से राकेश कुमार बाइक समेत पुली के नीचे गिर गया तथा उसकी मौत हो गई।

राकेश अपने पीछे माता, पत्नी और एक लड़का और लड़की छोड़ गया है। डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed