फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   #LadengeCoronaSe: Now masks and sanitizers will be distributed door to door

#LadengeCoronaSe: अब घर-घर बांटे जाएंगे मास्क और सैनिटाइजर

Fri, 27 Mar 2020 11:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)/घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)/घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
#LadengeCoronaSe: Now masks and sanitizers will be distributed door to door
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश के लोगों को 14 वें वित्त आयोग के फंड से पंचायत प्रधानों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने के आदेश पर सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है। आगामी आदेशों तक कोई भी पंचायत लोगों को मास्क नहीं बांटेंगी। पहले पंचायत स्तर पर 14वें वित्त आयोग के फंड से लोगों को निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर बांटने के आदेश जारी किए थे। सरकार अब तैयारी कर रही है कि 14वें वित्त आयोग के फंड से पंचायतों द्वारा लोगों को मुफ्त वितरित करने वाले मास्क अब पंचायत के बजाय घर-घर बांटे जाने चाहिए। सरकार ने उच्चाधिकारियों से मंथन पर पाया कि अगर पंचायतों में मास्क वितरित किए गए तो लोगों का जमावड़ा हो जाएगा और इससे संक्रमण की रोकथाम के बजाय इसके फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों ने इस पर रोक लगा दी है। बीडीओ गोहर निशांत शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंचायती राज विभाग द्वारा गत 24  मार्च को कोरोना की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा लोगों को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित करने का निर्णय लिया था। विभाग द्वारा सभी विकास खंडों को पत्र लिखकर सभी पंचायतों को सैनिटाइजर खरीद कर ग्राम पंचायत के प्रत्येक परिवारों को वितरित करने के तत्काल दिशा निर्देश जारी किए थे। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने बताया कि विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा इस संदर्भ में बात करने पर इस मामले को पंचायती राज मंत्री तथा प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाया गया है। विभाग द्वारा फिलहाल इस पर पुनर्विचार किया जा रहा है तथा आगामी आदेश कल तक आने की उम्मीद है। जिला पंचायत अधिकारी शशि वाला ने बताया कि इस संबंध में मैसेज के माध्यम से जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed