फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lack of facilities in HPCA Cricket Academy Anni Kullu Himachal Pradesh

फटे नेट्स, न टर्फ विकेट, न ही रोलर फिर भी 8 नेशनल खिलाड़ी

Thu, 27 Apr 2017 09:38 AM IST
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
हरिकृष्ण शर्मा/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Thu, 27 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in HPCA Cricket Academy Anni Kullu Himachal Pradesh

महज दो साल में 8 नेशनल खिलाड़ी दे चुकी एचपीसीए की आनी क्रिकेट अकादमी सुविधाओं को तरस गई है। यहां न टर्फ विकेट है और न ही रोलर। नेट्स भी फट चुके हैं। फिर भी इस अकादमी से प्रशिक्षण लेकर निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इनमें अधिकतर खिलाड़ी मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन


यहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का कहना है कि अगर अकादमी में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाती हैं तो यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आनी जैसे दुर्गम क्षेत्र के युवाओं की मांग को देखते हुए वर्ष 2015 में यहां क्रिकेट अकादमी खोली गई थी। यह अकादमी अभी तक जिला स्तरीय टीम के लिए 23 खिलाड़ी दे चुकी है। 
विज्ञापन


साल 2015 में अंडर -16 जिला स्तरीय टीम में सात खिलाड़ी, अंडर-19 के लिए एक खिलाड़ी खेल चुका है। इसी तरह वर्ष 2016 में भी अंडर-16 के लिए 7, अंडर-19 के लिए एक और अंडर-14 नेशनल टीम में पांच खिलाड़ी दमखम दिखा चुके हैं। इनमें बतौर बल्लेबाज देवेश जोशी, सूर्यांश चंदेल नाम कमा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गेंदबाज के रूप में राहुल, जयंत और निशांत शर्मा ने प्रतिभा दिखाई है। अंडर-16 वर्ग में आनी के युवा रोहित शर्मा, राहुल और नितिन ठाकुर नेशनल टीम से खेल चुके हैं। आनी अकादमी के संचालक और कोच प्रेमपाल ने बताया कि तीनों युवा खिलाड़ी मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। विकेट अच्छा मिल जाए तो यहां के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। 


जल्द पूरी की जाएगी अकादमी की मांग 
एचपीसीए के कुल्लू जिला अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह और जिला महासचिव शिव कपूर ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आनी क्रिकेट अकादमी के लिए पहले भेजे गए नेट फट चुके हैं। अकादमी से दोबारा भेजी गई डिमांड के साथ रोलर जल्द भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed