{"_id":"403f7996fe8a277b0b5e016bfea955d0","slug":"labourers-can-stay-in-rain-basera-in-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगार रैन बसेरा में मुफ्त में बिता सकेंगे रात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगार रैन बसेरा में मुफ्त में बिता सकेंगे रात
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 22 Jan 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में अस्थायी कामगारों और काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को यहां स्थित रैन बसेरों में ठंड के सीजन में मुफ्त में रात बिताने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के सात औद्योगिक क्षेत्रों में यह पहल की गई है। इससे कामगारों को सर्दी में ठिठुरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने मानवता के आधार पर इनके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में आशियाने बनाए हैं। इन्हें रैन बसेरा का नाम दिया गया है। जिसमें भारत के किसी भी कोने से आने जाने वाले मजदूर कड़कती ठंड में पनाह ले सकेंगे। उद्योग विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो, नालागढ़ में एक, शिमला में एक, धर्मशाला में एक और ऊना जिले सहित सात स्थानों पर रैन बसेरों का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन की तर्ज पर हिमाचल में जो रैन बसेरे बनाए गए हैं, वह पूरी तरह से वाटर प्रूफ हैं। एक टेंट में तीस से चालीस कामगार ठहर सकते हैं। उद्योग विभाग के उपनिदेशक तिलक राज शर्मा ने बताया कि सीएम वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल पर रैन बसेरों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
टेंट में बाकायदा रजाई और गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश की एक कंपनी को रैन बसेरों की देखरेख का जिम्मा सौंपा है। जिससे यहां पर आने वाले कामगारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। उधर, औद्योगिक क्षेत्र में इस पुनीत कार्य के लिए बीबीएन उद्योग, लघु उद्योग भारती, गत्ता उद्योग संघ, दवा निर्माता उद्योग संघ, फार्मा विंग, एलयूबी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री का अभार जताया है। वहीं मजदूर संगठनों ने भी प्रदेश सरकार और उद्योग प्रबंधन के प्रयास की सराहना की है।