{"_id":"5766d3d84f1c1bd24d11be69","slug":"laboratory-employees-ends-fast-with-juice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया कर्मचारियों का आमरण अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया कर्मचारियों का आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौड़ा मैदान कनेडी चौक जाकर प्रयोगशाला कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे तीन कर्मचारी जयगोपाल, भूपिंद्र शर्मा और इंद्र को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ अपनी मांगों को लेकर 3 जून से हड़ताल पर चल रहे थे। यह कर्मचारी ग्रेड पे और पे बैंड की मांग करने के अलावा प्रयोगशाला कर्मचारियों के पदनाम बदलने की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर 17 जून को यह कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मौके पर आकर कर्मचारियों की मांगें मान लीं। मंगलवार से यह कर्मचारी अब अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का जताया आभार
हिमाचल प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रयोगशाला कर्मचारी की मांगें मान ली हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने मामले कैबिनेट की बैठक में ले जाने की बात कही है। Published by Arvind Thakur
विज्ञापन