फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kumar Swami Statement on Kashmir Issue.

धर्मगुरु और राजनेता हैं कश्मीर में अलगाववाद की जड़ : कुमार स्वामी

Tue, 23 Aug 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 23 Aug 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
Kumar Swami Statement on Kashmir Issue.
गुरु कुमार स्वामी - फोटो : अमर उजाला

गुरु कुमार स्वामी ने कहा कि कश्मीर में हो रहे अलगाववाद की जड़ धर्मगुरु और राजनेता हैं। साथ ही अज्ञानता भी एक बड़ा कारण है। कहा कि देश में धर्मों के नाम पर दंगे फसाद की जड़ भी धर्मगुरु और राजनेता हैं। जब चाहे करवा दें और जब चाहें बंद करवा दें।

विज्ञापन


हर आदमी अब हर चीज में अपना फायदा देखता है। पालमपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कुमार स्वामी ने कहा कि गुरु और ब्राह्मण पर नहीं शास्त्रों पर विश्वास करें। गुरु क्या कह रहा है, यह देखें कि यह शास्त्रों में है या नहीं।
विज्ञापन


पाश्चात्य संस्कृति वाले संपन्न और विकसित राष्ट्र भी वेदों और शास्त्रों का अनुसरण कर रहे हैं। वेदों और शास्त्रों में हर समस्याओं का समाधान है। केवल पश्चिमी देश ही नहीं, बल्कि वहां के वैज्ञानिक, डॉक्टर और बुद्धिजीवी भी वेदों और शास्त्रों के सरल पाठ से होने वाले प्रभावों को देख कर आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक वैज्ञानिक जगत और मेडिकल साइंस से जुड़े वर्ग ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि सनातन धर्म संस्कृति और दिव्य बीज मंत्रों ने लाखों करोड़ों लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल दिया है।


देश के हर देशवासी के लिए गरिमा की बात है कि भारतीय सनातम पुरातन संस्कृति को पूरे विश्व में व्यापक मान्यता मिल रही है। धर्मगुरुओं के राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि यह लोग राजनीतिज्ञ ही हैं। केवल उन्होंने गुरुओं का चोला ओड़ रखा है। इस दौरान सिने स्टार रामायण फेम अरुण गोविल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed