फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Traditional Pahari Topi will get Patent

कुल्लवी टोपी, स्टॉल, मफलर और गुच्छी का होगा पेटेंट

Sun, 12 Aug 2018 01:35 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 12 Aug 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Kullu Traditional Pahari Topi will get Patent
Kullu Topi

जिला कुल्लू की मशहूर टोपी, पुलें, स्टॉल, मफलर हों या बेहद स्वादिष्ट व पौष्टिक गुच्छी। अपने आप में अद्भुत ये सभी उत्पाद जल्द पेटेंट कराए जाएंगे। स्थानीय बाजार से लेकर वैश्विक स्तर पर इन उत्पादों की धमक बढ़ाने के लिए यह कवायद राज्य विभाग प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) की ओर से चलाई जा रही है।

विज्ञापन


पेटेंट कराने का मकसद सिर्फ वाणिज्यिक दृष्टि से नहीं है, बल्कि पारंपरिक कला को बचाए रखना भी है। हिमकोस्ट की ओर से पेटेंट कराने के बाद उत्पादों को जीआई मार्क मिलेगा। इससे उत्पादों को एक वैश्विक पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


साथ ही उत्पादन से जुड़े कुल्लूवासियों के भी दिन फिरेंगे। पेटेंट व जीआई मार्क मिलने के बाद विश्व के किसी भी कोने में इन उत्पादों का नकली उत्पादन नहीं हो पाएगा। कुल्लू जिला के उत्पादकों को इनके अच्छे दाम मिलेंगे। परिषद ने उपरोक्त उत्पादों का डाटा संबंधित क्षेत्र से एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेटेंट से पारंपरिक उत्पादों को मार्केट और रोजगार दोनों मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कुल्लवी टोपी पहन किया था विदेश दौरा  
पिछले वर्ष इस्राइल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू की टोपी पहनी हुई थी। उन्होंने टोपी पहनकर हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। हिमाचली संस्कृति की पहचान टोपी को इस्राइल नेताओं ने खूब पसंद किया था।  

बंजार में पैदा होती है ज्यादा गुच्छी 
जिला कुल्लू में गुच्छी का कारोबार बड़े स्तर होता है। प्रकृतिक तौर पर उगने वाली गुच्छी जिला कुल्लू के बंजार मेें सबसे अधिक पाई जाती है। गुच्छी को देश के बड़े-बड़े होटलों के लिए भी सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा मफलर व स्टॉल युवक व युवतियों की पहली पसंद है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पुलें तैयार करती हैं। लेकिन उन्हें इसका उचित दाम नहीं मिल रहा है।


जिला कुल्लू के पांच उत्पादों का पेटेंट किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य विभाग प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने शुरू कर दी है। टोपी, मफलर, पुलें, स्टॉल और गुच्छी का डाटा एकत्रित करने का कार्य शुरू हो गया है। बाद में इसे चेन्नई भेजा जाएगा।  - कुणाल सत्यार्थी सदस्य सचिव हिमकोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed