फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu: Three-storey house burnt to ashes, loss of 50 lakhs

कुल्लू: मणिकर्ण में तीन मंजिला होम स्टे राख, लाखों का नुकसान

Tue, 22 Dec 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kullu: Three-storey house burnt to ashes, loss of 50 lakhs
तीन मंजिला मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में बरशैणी के कालगा गांव में मंगलवार तड़के 10 कमरों का तीन मंजिला होम स्टे जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में 50 लाख का नुकसान हुआ है। मकान मालिक भी अपने परिवार सहित यहां रहता है। मंगलवार तड़के अचानक मकान में चिंगारी सुलग उठी। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। यहां रह रहे चार सैलानियों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। होम स्टे सड़क से करीब एक किमी दूर है, इसलिए फायर ब्रिगेड को भी फोन नहीं किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चार बजे देस राज पुत्र खेख राम गांव कालगा के तीन मंजिला होम स्टे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग लगने की भनक सुनते ही गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। आग पर काबू पाने की तमाम कोशिशें की गईं। लेकिन तब तक पूरा होम स्टे आग की लपटों की चपेट में आ चुका था। देखते ही 10 कमरों वाला तीन मंजिला स्लेट पोश होम स्टे राख का ढेर बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं परिवार के लोग सदमे हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कालगा में होम स्टे जला है। हालांकि, किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed