{"_id":"61f93e0a36557b5456513845","slug":"kullu-taxi-explosion-case-preliminary-investigation-report-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: इस वजह से हुआ था टैक्सी में विस्फोट, शुरुआती जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: इस वजह से हुआ था टैक्सी में विस्फोट, शुरुआती जांच में हुआ खुलासा
Tue, 01 Feb 2022 07:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:35 PM IST
सार
मणिकर्ण घाटी के जरी में एक खड़ी टैक्सी में विस्फोट की जांच के लिए कुल्लू पहुंचीं केंद्रीय जांच एजेंसियों ने आतंकी वारदात से इनकार किया है। घटना की जांच कर दिल्ली लौटी एनआईए, एनएसजी और आईबी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शुरुआती जांच में इसे जिलेटिन का धमाका बताया है।
विज्ञापन
टैक्सी में विस्फोट मामला की जांच(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जरी में एक खड़ी टैक्सी में विस्फोट की जांच के लिए कुल्लू पहुंचीं केंद्रीय जांच एजेंसियों ने आतंकी वारदात से इनकार किया है। घटना की जांच कर दिल्ली लौटी एनआईए, एनएसजी और आईबी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शुरुआती जांच में इसे जिलेटिन का धमाका बताया है। अब सबकी नजर फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है, जिसमें विस्फोटक की पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं, घटना की आगे की जांच के लिए एसपी कुल्लू ने डीएसपी कुल्लू मोहन रावत की अगुवाई में सात सदस्य एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी एसआईटी ने कई लोगों से पूछताछ की और जरी में सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। अभी तक की जांच में टैक्सी मालिक की संदिग्धता नहीं पाई गई है। एक शख्स पुलिस की निगाह में है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि एनआईए, एनएसजी व आईबी की टीम मंगलवार को सुबह दिल्ली लौट गई है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और अभी तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। 10 से 12 दिनों में फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी, जिसमें विस्फोट की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
पांच किमी दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज
बीते शुक्रवार को कार में धमाके की आवाज घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, जिससे लोग सहम गए थे। टैक्सी के परखच्चे उड़ गए थे। जिस जगह कार खड़ी की थी, उससे 10 फीट दूर तक कलपुर्जे गिरे थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने प्रारंभिक जांच में विस्फोट के लिए जिलेटिन के उपयोग की आशंका जताई थी।
विज्ञापन