{"_id":"551869a6a2818cb7dedde936ece6c938","slug":"kullu-sraj-deep-utasav-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी हिड़िंबा और देव काला कामेश्वर की निकली जलेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी हिड़िंबा और देव काला कामेश्वर की निकली जलेब
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Sun, 26 Oct 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला के सराज दीप उत्सव का रविवार को धूमधाम से समापन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने शिरकत की।
विज्ञापन
उत्सव के समापन पर देवी हिड़िंबा और देव काला कामेश्वर की दूसरी जलेब निकली जिसमें मुख्य अतिथि समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर नाटी नृत्य भी आयोजित किया गया। जिसमें सराज के लोग मिलजुल कर नाचे।
विज्ञापन
सराज दीप उत्सव के समापन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सराज दीप उत्सव को शुरू कर थुनाग पंचायत ने घाटी की संस्कृति की पहचान बनाने के लिए यह एक सराहनीय कदम लिया है।
विज्ञापन
जिसको शीर्ष तक पहुंचाने में सराज के लोगों को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने मेला आयोजकों को मेले के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन का भी उत्सव में सहयोग देने पर आभार जताया। जयराम ने कहा कि सराज दीप उत्सव का दर्जा बढ़ाया जाएगा।
इस मौके पर थुनाग पंचायत की प्रधान गीता देवी ने भी अपने विचार रखे और सराज के लोगों को उत्सव की बधाई दी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पितांबर लाल ठाकुर, जोधवीर सिंह, थुनाग पंचायत प्रधान गीता देवी, तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।