फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Pandoh Bajaura kamand road Blocked from three days Hundreds Of Vehicles Stuck

Kullu News: मार्ग खुलने के इंतजार में सड़कों पर ही बीत रहीं चालकों की रातें, तीसरे दिन भी आवाजाही बंद

Sat, 26 Aug 2023 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Aug 2023 10:27 AM IST
सार

मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाली कुल्लू-पंडोह, बजौरा-कमांद सड़क अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। बजौरा से लेकर झीड़ी के बीच सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बजौरा में सड़क किनारे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी हैं।

विज्ञापन
Kullu Pandoh Bajaura kamand road Blocked from three days  Hundreds Of Vehicles Stuck
बजौरा से झीड़ी तक लगी वाहनों की कतार। चालकों को वाहनों में ही रातें गुजारनी पड़ रही हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले की संपर्क सड़कें और हाईवे के बहाल न हो पाने के कारण बजौरा से झीड़ी तक सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। अधिकतर वाहनों में सेब और सब्जियां हैं। वाहनों में ही चालकों और परिचालकों को रातें गुजारनी पड़ रही हैं। वे मार्गों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। आवाजाही न हो पाने के कारण आवश्यक सामान की आपूर्ति भी जिले में नहीं हो पाई है। दूध, ब्रेड, अंडा आदि जरूरी सामान का स्टॉक भी खत्म होने लगा है।

विज्ञापन


तीसरे दिन शुक्रवार को भी कुल्लू का संपर्क शेष दुनिया से कटा रहा। मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाली कुल्लू-पंडोह, बजौरा-कमांद सड़क अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। बजौरा से लेकर झीड़ी के बीच सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बजौरा में सड़क किनारे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी हैं। शुक्रवार को बजौरा में वाहन चालक सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक सड़क बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ऐसे में वाहन चालकों को एक फिर निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि रेडक्रॉस सोसायटी और अन्य संस्थाओं ने यहां फंसे हुए लोगों को खाना खिलाया। लोग ब्रेसबी से मंडी-कुल्लू सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर तीन दिनों से कुल्लू के लिए पेट्रोल-डीजल, अंडा, चिकन, ब्रेड सहित खाद्य आपूर्ति सहित आदि की खेप कुल्लू नहीं पहुंच पा रही है। दुकानों में अंडा, ब्रेड सहित अन्य स्टॉक कम पड़ने लगा है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगस्त महीने का राशन पहले ही लोगों को डिपुओं में मिल चुका था। इसलिए लोगों को राशन की कमी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kullu Pandoh Bajaura kamand road Blocked from three days  Hundreds Of Vehicles Stuck
बंजार-तीर्थन सड़क अवरुद्ध। - फोटो : संवाद

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि कुल्लू-पंडोह व बजौरा-कमांद सड़कें भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसलिए ये दोनों मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं है। संबंधित विभाग मार्गों की मरम्मत और यातायात बहाल करने के लिए दिन-रात युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। आम जनता से आग्रह है कि जब तक कुल्लू-मंड़ी मार्ग सुचारू रूप से यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाता तब तक मंडी की ओर यात्रा न करें। मार्ग खुलने की सूचना पुलिस की ओर से जारी की जाएगी।

25 वाहन सब्जियों से भरे हाईवे-305 से निकाले
जिला कुल्लू के बजौरा और झीड़ी में फंसी सब्जियों की गाड़ियों को अब एनएच- 305 से निकालने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार देर शाम तक करीब 25 गाड़ियों को निकालने की सूचना है। लाहौल से जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने बताया कि शुक्रवार रात को कुछ और गाड़ियां हाईवे 305 से होकर दिल्ली और अन्य मंडियों के रवाना हो सकती हैं। बता दें कि कुल्लू में फंसी अधिकतर सब्जियों की गाडि़यां लाहौल की है। तीन दिनों से फंसी होने से सब्जियां खराब हो रही हैं। ऐसे में कई व्यापारियों ने मनाली से लेकर कुल्लू तक लोगों को निशुल्क फूलगोभी वितरित की है।

26 घंटे बाद भी नहीं खुली बंजार-तीर्थन सड़क

Kullu Pandoh Bajaura kamand road Blocked from three days  Hundreds Of Vehicles Stuck
पंडोह के पास कैंची मोड़ के पास धंस रही पहाड़ी। इससे आवाजाही बंद हो गई है। - फोटो : संवाद

 उपमंडल बंजार में भारी वर्षा के चलते 24 अगस्त को देर शाम गड़ोल नाम स्थान पर भूस्खलन हुआ। इससे बंजार-तीर्थन सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। यह सड़क 26 घंटे बीत जाने के बाद भी आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई है। सड़क पर पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरी हैं, जिन्हें हटाने में लोक निर्माण विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है।

सड़क बंद रहने से लोगों को आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों की मुश्किलें भी सड़क बंद होने से बढ़ी हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि सड़क बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी काम पर लगाई गई है। चट्टानें बड़ी होने के कारण बहाली के कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed