फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu : Nine shops and four residential houses burnt to ashes in a fierce fire in Banjar

Kullu: बंजार में भीषण अग्निकांड में नौ दुकानें, चार रिहायशी मकान जलकर राख

Mon, 10 Apr 2023 05:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 05:39 PM IST
सार

रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कंमाडर चंद्र सिंह व वीरभद्र सिंह ने एक मकान में आग लगते हुए देखी। उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग बंजार और बंजार पुलिस थाना को दी।

विज्ञापन
Kullu : Nine shops and four residential houses burnt to ashes in a fierce fire in Banjar
आग में हुआ भीषण नुकसान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिले में नगर पंचायत बंजार के पुराने बस अड्डे के पास बनी मार्केट में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में नौ दुकानें और चार रिहायशी मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गए हैं। जबकि सात अन्य मकान और दुकानें भी आग की चपेट में आई हैं। उन्हें आशिंक रूप से नुकसान पहुंचा है। रविवार आधी रात करीब दो बजे बजे भड़की आग में पूरी बंजार घाटी में सोमवार सुबह तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन


अग्निकांड में दो करोड़ का नुकसान आंका गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक के साथ जिला प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने सभी 18 प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रदान की। जानकारी के अनुसार बंजार बाजार में रविवार रात करीब दो बजे आग उस दौरान भड़की जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कंमाडर चंद्र सिंह व वीरभद्र सिंह ने एक मकान में आग लगते हुए देखी।
विज्ञापन


उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग बंजार और बंजार पुलिस थाना को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग व व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक आग ने काष्ठकुणी शैली के बने मकानों व दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। जिस पर काबू पाना किसी के वश में नहीं था और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना से पूरे बंजार शहर में चीख पुकार मच गई। वहीं कुछ घंटे के बाद स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग व एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। धू-धूकर जल रहे घरों व दुकानों पर सुबह पर काबू पाया गया। लेकिन नौ दुकानों व चार रिहायशी घरों को नहीं बचाया जा सका।

वहीं इस घटना में सात अन्य घरों व दुकानों को भी नुकसान हुआ है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कहा कि प्रभावित लोगों को दो लाख रुपये की फौरी राहत दी गई है। प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पीड़ित लोगों की पूरी मदद की जाएगी।


इन लोगों के घर व दुकानें जलीं
जीएस टेलर की दुकान, शिवराज की रिहायश, रवि बुक शॉप दुकान, कमल किशोर की रिहायश, पप्पू क्लाथ हाउस दुकान, भूपेंद्र शर्मा की रिहायश, कमल कम्युनिकेशन की दुकान व रिहायश, नील कमल क्लाथ हाउस दुकान, तिलक राज की दुकान, दुद्घ राज की दुकान, कुर्मदत की दुकान तथा चमन लाल की दुकान शामिल है।

इनकी दुकानों व घरों को आंशिक नुकसान
श्रवण इलेक्ट्रानिक की दुकान व मकान, प्रदीप गुप्ता की दुकान, इंद्र इलेक्ट्रॉनिक, जोनी रेडिमेड, सोनू रेडिमेड तथा गौरव का मकान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed