{"_id":"64e8cc53cb2d187cd405ddf8","slug":"kullu-news-cauliflower-filled-in-three-pickups-thrown-into-beas-river-free-broccoli-distributed-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन पिकअप में भरी फूलगोभी ब्यास नदी में फेंकी, मुफ्त बांटी ब्रोकली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन पिकअप में भरी फूलगोभी ब्यास नदी में फेंकी, मुफ्त बांटी ब्रोकली, जानें पूरा मामला
Fri, 25 Aug 2023 09:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:15 PM IST
सार
लाहौल से गोभी को जीपों में भरकर अन्य मंडियों में बेचने के लिए लाए व्यापारियों को सड़कें बंद होने से नुकसान उठाना पड़ा है। गोभी सहित अन्य सब्जियां वाहनों में सड़ गईं तो व्यापारियों ने थलौट के पास गोभी को ब्यास नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
पिकअप में भरी फूलगोभी ब्यास नदी में फेंकी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कें बंद होने से कुल्लू का संपर्क पिछले तीन दिनों से देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। ऐसे में यहां से सब्जियां और सेब भी बाहर नहीं जा पा रहा है। लाहौल से गोभी को जीपों में भरकर अन्य मंडियों में बेचने के लिए लाए व्यापारियों को सड़कें बंद होने से नुकसान उठाना पड़ा है। गोभी सहित अन्य सब्जियां वाहनों में सड़ गईं तो व्यापारियों ने थलौट के पास गोभी को ब्यास नदी में फेंक दिया। तीन से अधिक पिकअप में भरी सब्जियां सड़ने के बाद इन्हें फेंकने का लाहौल के एक शख्स ने वीडियो भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं कई व्यापारियों ने ब्रोकली को फेंकने के बजाय लोगों को बांटना उचित समझा। कुल्लू अस्पताल के पास शुक्रवार को करीब तीन जीपें आईं। यहां पर आम लोगों को मुफ्त में गोभी बांटी गई। लोगों ने अपनी मर्जी के हिसाब से गोभी, ब्राेकली उठाई। मुफ्त में जैसे ही सब्जी मिलने की बात यहां पर लोगों को पता चली तो लोगों का सब्जी लेने के लिए जमावड़ा लग गया। लोगों में ब्रोकली लेने की होड़ मच गई। वहीं सब्जी मंडी पतलीकूहल में सेब की बोली नहीं लगी। व्यापारियों ने कुल्लू मंडी के बीच सड़कें बाधित होने के कारण सेब खरीदने से साफ तौर पर मना कर दिया। भुंतर सब्जी मंडी में सेब नहीं बिका। व्यापारी कुल्लू-मंडी के बीच सड़कें बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द बहाल की जाएं सड़कें
इस संबंध में बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि सड़कें बंद होने से व्यापारियों को घाटा उठाना पड़ा है। सब्जियां लेकर निकली जीपों में सब्जियां सड़ गई हैं। जबकि सेब भी बंद गाड़ियों में सड़ने के कगार पर है। उन्होंने मंडी और कुल्लू प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि सड़कों को जल्द बहाल किया जाए।