{"_id":"659b8a8227af758fba089d7e","slug":"kullu-news-case-against-three-people-in-udaipur-for-spreading-religious-frenzy-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धार्मिक उन्माद फैलाने पर उदयपुर में तीन लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धार्मिक उन्माद फैलाने पर उदयपुर में तीन लोगों पर केस
Mon, 08 Jan 2024 11:10 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:10 AM IST
सार
प्रदेश के पुलिस थाना उदयपुर में तीन लोगों पर त्रिलोकीनाथ मंदिर के संदर्भ में धार्मिक उन्माद फैलाने पर मामला दर्ज हुआ है। त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास उदयपुर अध्यक्ष और एसडीएम उदयपुर की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना उदयपुर में तीन लोगों पर त्रिलोकीनाथ मंदिर के संदर्भ में धार्मिक उन्माद फैलाने पर मामला दर्ज हुआ है। त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास उदयपुर अध्यक्ष और एसडीएम उदयपुर की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा है आरोपी ठाकुर वीर बहादुर सिंह निवासी त्रिलोकनाथ ने जबरदस्ती त्रिलोकीनाथ मंदिर के अंदर से खड़ाऊं उठा कर ले गया, जो भगवान त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास के संविधान के खिलाफ है। आरोपी गर्भ गृह में अपनी मर्जी से मूर्ति के पास जाकर पूजा-पाठ करने जाता है, जिसके लिए वह अधिकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
यह मंदिर से खतक ले जाता है। आरोपी फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैला रहा है। मंदिर 1975 से प्रशासन के अधीन है और वर्ष 2016 से न्यास बन गया है। मंदिर के खड़ांऊ को जबरन उठाने और धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी के फेसबुक मित्र जितेंद्र राजपूत ने भी फेसबुक पर सरकार, उपायुक्त, विधायक, त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष के खिलाफ लिखा और बोला है। आरोपी के दूसरे फेसबुक मित्र विकास शर्मा ने भी अशोभनीय टिप्पणी की है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन