{"_id":"632f1adfd1b47d26c32c7a7c","slug":"kullu-news-aditya-vikram-singh-supporters-creates-rucks-in-front-of-congress-chunav-prabhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: चुनाव प्रभारी के सामने खीमी के विरोध में आदित्य समर्थकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: चुनाव प्रभारी के सामने खीमी के विरोध में आदित्य समर्थकों का हंगामा
Sat, 24 Sep 2022 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:28 PM IST
सार
आदित्य समर्थकों ने कहा कि अगर पैराशूटी प्रत्याशी उतारा गया तो वे अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र देकर घर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
समर्थकों का हंगामा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैंज बूथ की बैठक लेने आए जिला कांग्रेस के चुनाव प्रभारी प्रदीप नरवाल के सामने टिकट की मांग को लेकर पूर्व प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। भारी संख्या में आए आदित्य समर्थकों ने बैठक का बहिष्कार किया और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए खीमी राम शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चुनाव प्रभारी से पूछा कि क्या पार्टी टिकट के लालच में आए व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने जा रही है।
विज्ञापन
नरवाल समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो गया। आदित्य समर्थक बैठक छोड़कर बाहर निकल आए और पैराशूटी प्रत्याशी नहीं चलेगा के नारे लगाने लगे। समर्थकों ने कहा कि बीते चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह 25,000 मत लेकर बहुत कम अंतर से हारे थे। आदित्य ने दस साल से पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। दूसरी तरफ खीमी राम शर्मा अब तक पार्टी की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं और सीधा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। आदित्य समर्थकों ने कहा कि अगर पैराशूटी प्रत्याशी उतारा गया तो वे अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र देकर घर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस सदस्य अमर ठाकुर और बंजार कांग्रेस के सचिव मोहर सिंह ने कहा कि बंजार विस में आदित्य विक्रम सिंह को प्रत्याशी के तौर पर देखना चाहती है। लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि आलाकमान खीमी राम शर्मा की दावेदारी पर विचार कर रहा है। पैनल में भी उनका नाम डाला गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझती है। जिताऊ नेता को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
आसान नहीं खीमी राम की राह
खीमी राम को टिकट लेने से लेकर चुनाव जीतने तक के सफर में कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बंजार विस में पूर्व प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह, खीमी राम शर्मा और बीसीसी अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।