फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Manali National Highway Restored Traffic Jam long queue of vehicles

Kullu Manali NH: कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे वनवे बहाल, जाम विकराल; झलोगी के पास भूस्खलन का खतरा

Mon, 04 Sep 2023 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

झलोगी टनल के पास पहाड़ी से हो रहे लगातार भूस्खलन से अभी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां से वाहनों को एक- एक कर भेजा जा रहा है। इसके चलते रोजाना लंबा जाम लग रहा है।

विज्ञापन
Kullu Manali National Highway Restored Traffic Jam long queue of vehicles
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

झलोगी के पास चार दिन से बंद मंडी-मनाली एनएच बहाल हो गया है। जिस जगह भूस्खलन हुआ है, वहां से वाहनों को वनवे निकाला जा रहा है। उधर, झलोगी के पास भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। रविवार को सभी वैकल्पिक मार्ग खुले रहे, लेकिन इन पर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को हर मार्ग पर बहुत अधिक जाम देखा गया। सबसे अधिक जाम औट और बनाला के पास लगा रहा। वहीं पंडोह डैम, झलोगी के पास हर तरफ जाम से लोग परेशानी में हैं।

विज्ञापन


रविवार को बजौरा-कटौला कमांद रोड और पंडोह चैलचौक पर दिनरात आवाजाही हुई, जबकि कैंचीमोड़ से कुल्लू तक वनवे वाहनों को निकाला गया। बता दें कि 22 अगस्त को पंडोह के समीप कैंची मोड़ में भूस्खलन हो गया था। ऐसे में कुल्लू-मंडी एनएच बहाल करने के लिए पंडोह डैम से पुराने मार्ग को जोड़कर वनवे बहाल किया गया है। उधर, एनएच को और बेहतर करने के लिए काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


इसे 15 अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। झलोगी टनल के पास पहाड़ी से हो रहे लगातार भूस्खलन से अभी खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां से वाहनों को एक- एक कर भेजा जा रहा है। इसके चलते रोजाना लंबा जाम लग रहा है। इस संबंध में एनएचएआई के डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि मंगलवार तक कैंची मोड़ से कुल्लू तक मार्ग को दोतरफा बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समयसीमा हटाने के बाद लग रहा लंबा जाम 
कुल्लू-मंडी हाईवे में वाहनों की आवाजाही के लिए समयसीमा हटाने के बाद जाम लग रहा है। पनारसा से लेकर थलौट तक वाहनों की कतारें लग रही हैं। कुल्लू से मंडी की तरफ जाने वाले वाहन बजौरा से तो निकल रहे हैं लेकिन नगवाईं से लेकर थलौट तक जाम में फंस रहे हैं। पंडोह के पास पहुंचने के बाद ही वाहनों को रोककर अस्थायी मार्ग से वाहन आरपार करवाए जा रहे हैं।


हिमाचल में तीन दिन मौसम खराब, बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने छह सितंबर तक मौसम खराब रहने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। चार से छह सितंबर के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून के धीमा पड़ने के बावजूद आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। सात सितंबर के बाद मौसम फिर साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed