फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kullu malana dev Dev tradition himachal

बच्चे को जन्म देते ही निकाली जाती है 'मां'

Mon, 24 Nov 2014 12:15 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
kullu malana dev Dev tradition himachal

देव परंपरा के नाम पर देवभूमि हिमाचल के कई गांवों में आज भी ऐसी कई अजीबोगरीब प्रथाएं हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। बच्चों के जन्म पर भी इस तरह की प्रथाओं के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है।

विज्ञापन


देश-दुनिया में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को जहां जमीन छूने नहीं दी जाती है, वहीं प्राचीनतम लोकतंत्र कहे जाने वाले कुल्लू के मलाणा गांव में बच्चे को जन्म देते ही मां को घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन


बारिश हो या फिर बर्फबारी, प्रसव के बाद मां और बच्चे को करीब पंद्रह दिन तक घर से दूर बने तंबू में रहना पड़ता है। दोनों को घर से अन्न-दूध तक नसीब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नहीं देता खाना

kullu malana dev Dev tradition himachal

गांव के लोग ही इन्हें खाना देते हैं। महिला पंद्रह दिन तक अपने कपड़े खुद धोती है। जिस दिन जच्चा-बच्चा घर में प्रवेश करते हैं, उससे पहले पूरे घर की लिपाई-पुताई कर शुद्धि की जाती है।

मलाणा के अलावा कुल्लू के कई अन्य गांवों और ऊपरी शिमला के विभिन्न इलाकों में 21वीं शताब्दी में भी देवता और शुद्धि के नाम पर प्रसव पर ये सब किया जाता है।

कई इलाकों में तो महिला को प्रसव से दो-तीन दिन पहले घर से निकाल कर गौशाला में भेज दिया जाता है।

तो देवता के दंड का भागी होता है गांव

kullu malana dev Dev tradition himachal

मलाणा पंचायत के पूर्व प्रधान भीम राम, कारदार रिड़कू राम, गंगा राम, मोती राम का कहना है कि आज भी गांव में देव कानून के अनुसार परंपराओं का निर्वहन हो रहा है। उनके मुताबिक देव प्रथा और देव आदेशों का पालन नहीं किया गया तो परिवार ही नहीं पूरा गांव देवता के दंड का भागी होता है।

गांव जाकर सच्चाई पता करेंगे
महिला आयोग हिमाचल जैनब चंदेल मामले की सच्चाई जानने के लिए मलाणा गांव का दौरा करेंगे। अगर ऐसा हो रहा है तो सही नहीं है। महिलाओं को भी इसके खिलाफ आगे आना चाहिए। लोगों को इस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed