फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Kangana Ranaut says if the state govt keeps borrowing like this, we will sink.

कुल्लू: कंगना रणौत बोलीं- प्रदेश सरकार ऐसे ही कर्ज लेती रही तो डूब जाएंगे हम

Mon, 07 Sep 2026 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 05:39 PM IST
सार

कुल्लू में दिशा की बैठक के बाद सांसद कंगना रणौत ने प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ऐसे ही कर्ज लेती रही तो हम सब जल्द डूब जाएंगे। 

विज्ञापन
Kullu: Kangana Ranaut says if the state govt keeps borrowing like this, we will sink.
सांसद कंगना रणौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दिशा की बैठक के बाद सांसद कंगना रणौत ने प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ऐसे ही कर्ज लेती रही तो हम सब जल्द डूब जाएंगे। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय कर्ज में डुबोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में सांसद निधि से जुड़े कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन



कुछ विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। जिले में सांसद निधि के तहत करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों को शेष कार्य भी जल्द पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। कंगना ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि अधिकारी लकीर का फकीर बनना छोड़ दें। वे सरकार की तरफ ही न देखते रहें, स्वयं भी जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करें ताकि लोगों को सुविधाएं स्थानीय स्तर पर भी उपलब्ध करवाई जा सके।  भाजपा सांसद कंगना रणाैत ने कहा कि प्रयास जारी हैं लेकिन कुछ विभाग काफी पीछे हैं, कहा जा सकता है कि उन्होंने विकसित भारत के मिशन के लिए हार मान ली है। सब जानते हैं कि हिमाचल बहुत कम राजस्व केंद्र सरकार को दे पाता है। उसमें हम कोई विकास नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed