फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Dussehra was celebrated in a grand manner in Canada, CM Sukhu extended his best wishes through a video m

Shimla: सीएम सुक्खू ने भारतीय प्रवासियों को हिमाचल प्रदेश में घूमने और निवेश का दिया न्योता

Mon, 06 Oct 2025 01:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 01:50 PM IST
सार

कार्यक्रम की मेजबानी सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे ने की। कार्यक्रम का इसका आयोजन हिमाचली प्रवासी वैश्विक संघ (एचपीजीए) ने किया।

विज्ञापन
Kullu Dussehra was celebrated in a grand manner in Canada, CM Sukhu extended his best wishes through a video m
कनाडा में कुल्लू दशहरा का भव्य आयोजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक पार्लियामेंट हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे की ओर से आयोजित किया गया। हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) की ओर से इसका संयोजन किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के जीवंत रंग पूरी भव्यता के साथ प्रदर्शित होंगे, जिससे विदेश में रह रहे लोगों को भी अपने घर जैसा अनुभव मिलेगा। विदेशों में रह रहे सभी हिमाचली राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। वह कनाडा में रह रहे सभी एनआरआई को हिमाचल में घूमने और यहां निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विज्ञापन



इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें नाटी, रामलीला का मंचन और सभी अतिथियों को परोसी गई हिमाचली धाम मुख्य आकर्षण रहे। आयोजन में 35 से अधिक क्षेत्रीय सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया, जो हिमाचली प्रवासियों की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करता है। एचपीजीए की ओर से सह संस्थापक भाग्य चंद्र, अरुण चौहान, विवेक नज्जर ने प्रेरणादायक संदेश भेजने और वैश्विक मंच पर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने में निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत के कनाडा स्थित उप उच्चायुक्त, वरिष्ठ राजनयिक, सामुदायिक नेता तथा अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed