{"_id":"ee2ce38ec1eb86fd9c13adc10f698e37","slug":"kullu-dussehra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका चढ़ाई पर हजारों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका चढ़ाई पर हजारों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अक्तूबर से अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ को समर्पित अंतरराष्ट्रीय देव समागम दशहरा उत्सव लंका दहन के साथ वीरवार को संपन्न हो गया है। लंका बेकर स्थित ब्यास नदी के तट पर वीरवार को भगवान रघुनाथ सहित दर्जनों देवी-देवताओं की उपस्थिति में लंका दहन की रस्म निभाई गई।
विज्ञापन
ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविर से रथ पर सवार होकर लंका दहन के लिए रवाना हुए भगवान रघुनाथ की जयघोष से पूरा ढालपुर का वातावरण देवमय हो उठा। भगवान रघुनाथ की इस भव्य शोभायात्रा में उनके हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पुण्य कमाने के लिए रघुनाथ के रथ को खींचा।
विज्ञापन
उत्सव के अंतिम दिन लंका दहन के अलौकिक नजारे के हजारों लोग साक्षी बने। कड़े सुरक्षा घेरे में सात दिवसीय देव महाकुंभ के आखिरी दिन जिले के कई देवी-देवताओं के साथ रघुनाथ जी ने बुराई पर अच्छाई की विजय हासिल की।
विज्ञापन
इस मौके पर राजपरिवार के सदस्य एवं रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, कर्ण सिंह, कारदार दानवेंद्र सिंह, हितेश्वर सिंह और आदित्य विक्रम सिंह ने पारंपरिक वेश-भूषा में रघुनाथ जी की रथयात्रा की अगुवाई की।
रथ यात्रा पूरी होने पर रथ को पुन: रथ मैदान लाया गया। यहां से भगवान रघुनाथ जी अपनी पालकी में सवार होकर सुल्तानपुर स्थित अपने देवालय लौट गए।