कुल्लू दशहरा: बाहरी लोगों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट, वैक्सीन प्रमाणपत्र पर ही प्रवेश
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:07 PM IST
सार
कुल्लू दशहरा में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को 24 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला