फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra 2022: lord raghunath will reached at two pm at dhalpur maidan kullu

Kullu Dussehra: सालों बाद पुराने समय पर 2:00 बजे ढालपुर पहुंचेंगे भगवान रघुनाथ

Mon, 03 Oct 2022 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि 1:30 बजे के बाद भगवान रघुनाथ ढालपुर के लिए रवाना होंगे और 2:00 बजे तक ढालपुर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Kullu Dussehra 2022: lord raghunath will reached at two pm at dhalpur maidan kullu
कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का बुधवार को आगाज होगा। उत्सव में कुल्लू घाटी के देवी-देवता शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर आएंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसके साथ ही कई बंदिशें भी रहेंगी। दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ कई सालों बाद अपने पुराने समय 2:00 बजे तक पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


आम तौर पर भगवान रघुनाथ की रथयात्रा 4:00 बजे के बाद शुरू होती रही है। भगवान रघुनाथ के ढालपुर पहुंचने के बाद सभी रस्में निभाई जाएंगी। इसके बाद रघुनाथ की रथयात्रा सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ शुरू होगी। भगवान रघुनाथ के ढालपुर आने का कार्यक्रम तब तक शुरू नहीं होता है, जब तक माता हिडिंबा नहीं पहुंचती हैं। अश्व और शस्त्र पूजन भी भगवान रघुनाथ के ढालपुर में आने से पूर्व होता है।
विज्ञापन


इस बार 11:00 बजे ही अश्व पूजन किया जाएगा। इसके साथ माता हिडिंबा दशहरा में एक दिन पूर्व ही हनुमान मंदिर रामशिला पहुंच जाएंगी। सुबह जब माता सुल्तानपुर के लिए निकलती हैं तो अखाड़ा बाजार में काफी समय लग जाता है। ऐसे में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने माता के देवलुओं से आग्रह किया है कि वे सुल्तानपुर जल्दी पहुंचने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि 1:30 बजे के बाद भगवान रघुनाथ ढालपुर के लिए रवाना होंगे और 2:00 बजे तक ढालपुर पहुंच जाएंगे। यह भगवान का पुराना समय भी था। सुबह 11:00 बजे अश्व पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed