{"_id":"601e962a8ebc3e26b41063fb","slug":"kullu-dead-body-of-old-man-found-under-snow-in-banjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बंजार में बर्फ के नीचे दबा मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: बंजार में बर्फ के नीचे दबा मिला बुजुर्ग का शव
Sat, 06 Feb 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की पंचायत तांदी में गांव सेरी के बुजुर्ग मान सिंह (60) की ठंड से मौत हो गई। बुजुर्ग का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मान सिंह तीन फरवरी को जिभी से गांव सेरी की ओर निकले थे, लेकिन अधिक बर्फबारी के चलते वह घर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
बुजुर्ग के घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। पांच फरवरी को ग्रामीणों ने उनका शव बर्फ के बीच पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि बुजुर्ग की मौत बर्फ में ठंड के कारण हुई है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन