फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Cloudburst: Electricity project to build temporary, permanent bridge over Parvati river, channelization of rivers and streams

Kullu Cloudburst: पार्वती नदी पर अस्थायी, स्थायी पुल बनाएंगे बिजली प्रोजेक्ट, नदी-नालों का होगा तटीकरण

Thu, 07 Jul 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jul 2022 08:56 PM IST
सार

गुरुवार को शाढ़ाबाई में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि चोज में पार्वती नदी पर पहले एक अस्थायी स्तर पर छोटा पुल और बाद में स्थायी रूप से एक बड़ा पुल बनाया जाएगा। बड़े पुल का निर्माण भी मलाणा और एनएचपीसी बिजली परियोजना करेंगी। 

विज्ञापन
Kullu Cloudburst: Electricity project to build temporary, permanent bridge over Parvati river, channelization of rivers and streams
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद आई भयंकर बाढ़ की जद में आया चोज गांव के लिए पार्वती नदी पर बना बह गया है। अब यहां जल्द अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। यह जिम्मा एनएचपीसी को दिया गया है। यह निर्देश गुरुवार को शाढ़ाबाई में जिला कुल्लू के बिजली परियोजना अधिकारियों और विभागों के अधिकारी के साथ बैठक में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दिए। कहा कि चोज में पार्वती नदी पर पहले एक अस्थायी स्तर पर छोटा पुल और बाद में स्थायी रूप से एक बड़ा पुल बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बड़े पुल का निर्माण भी मलाणा और एनएचपीसी बिजली परियोजना करेंगी। लोक निर्माण विभाग को पुल की लंबाई और एस्टीमेट बनाकर सहयोग करने को कहा। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रबंधकों के साथ लाडा आदि की देनदारी को निपटाने के लिए भी चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आपदा के दौरान तत्परता दिखाई जाए। सड़कों को तुरंत खोलने के लिए अधिकारी और कर्मचारी तैयार रहें। अतिरिक्त मशीनरी तैनाती के लिए अधिकारी कार्रवाई करें और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश न आए। 
विज्ञापन


बिजली परियोजना के अधिकारियों को चेताया  
महेंद्र सिंह ने सैंज बस हादसे को लेकर शाढ़ाबाई में बिजली प्रोजेक्टों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को चेताया कि वह आपदा के समय किसी तरह की लापरवाही न बरतें और अपनी और से भरपूर मदद को आगे आएं। पिछले दिनों सैंज के शैंशर में एक निजी बस हादसे के दौरान राहत बचाव कार्य में सैंज की बिजली परियोजना की भारी लापरवाही सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इसी के चलते सरकार ने यह बैठक रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकर्ण में दिनभर चलाया सर्च अभियान अभी नहीं मिले लापता, एनडीआरएफ लौटी
मणिकर्ण घाटी में बादल फटने के बाद चोज नाले में आई बाढ़ में लापता चार लोगों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं चल सका है। गुरुवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पार्वती नदी और चोज नाले के संगम स्थल के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 250 मीटर से मलबा हटाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ की टीम वीरवार सुबह ही लौट गई है। वहीं लापता लोगों के परिजन भी चोज पहुंचे और जगह-जगह तलाश में भटकते रहे।

घटना स्थल का मंजर देखकर परिजन भी दंग रह गए। उधर, मलाणा के बीच रास्ते में फंसे चंडीगढ़ के दो दंपती को पुलिस और नेगी रेस्क्यू दल ने पुलिस चौकी जरी तक सुरक्षित पहुंचाकर चंडीगढ़ रवाना किया। बादल फंसने से घाटी में फंसे कई पर्यटक मीलों पैदल सफर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक लापता का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, ब्यास नदी में गिरी कार में लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। 

पार्वती नदी, सहायक नालों का होगा तटीकरण: महेंद्र 

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसे खतरे से निपटने के लिए पार्वती नदी और घाटी के नालों और खड्डों का तटीकरण होगा। विभाग जल्द डीपीआर तैयार करेगा। जलशक्ति मंत्री ने वीरवार को बादल फटने से बाद आई बाढ़ से प्रभावित चोज का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जो डीपीआर बनेगी, उसे नाबार्ड या अन्य किसी बैंक के सहयोग से पूरा किया जाएगा। चोज गांव में उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रभावितों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सरकार और प्रशासन की ओर से राहत कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए कि सड़क, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सेवाएं बहाल करने के लिए मुस्तैदी से कार्य किया जाए।

सरकार ने राहत कार्य के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने कसोल से मलाणा गांववासियों से वीडियो कॉल के जरिये बात की। कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मलाणावासियों के बीच पहुंचने के निर्देश दिए थे, लेकिन सड़क खराब होने के चलते वह मलाणा नहीं पहुंच पाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मलाणा तक पहुंचने वाली सड़क को बहाल करने के लिए शीघ्र प्रयास किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पानी की कमी और कसोल बाजार में सीवरेज की समस्या को उठाया। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। 

गेमन पुल के पास मिला ब्यास में लापता हुए व्यक्ति का शव 

उधर, बबेली के पास ब्यास नदी में गिरी कार से लापता व्यक्ति का शव घटना से चार किलोमीटर दूर गेमन पुल के पास मिला है। हालांकि पुलिस की टीम ने सुबह से ही उफनती ब्यास में तलाशी अभियान शुरू कर रखा था, मगर इस दौरान वीरवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि गेमन पुल के पास ब्यास किनारे एक शव दिख रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू आया गया, जहां उसकी पहचान केवल कृष्ण (43) प्रेम सिंह निवासी गांव दंरग थाना पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर याव परिजनों को सौंपदिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, बादल फटने के बाद चोज नाले में आई बाढ़ में लापता चारों लोगों का पता नहीं चल सका है। वीरवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पार्वती नदी और चोज नाले के संगम स्थल के किनारे करीब 250 मीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला है। जबकि एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गई है। वहीं लापता लोगों के परिजन भी चोज पहुंचे और अपने जिगर के टुकड़े की तलाश में जुट गए। घटना स्थल का मंजर देखकर परिजन भी दंग रह गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि कुछ लापता लोगों के परिजन भी कुल्लू पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed