{"_id":"5d298deb8ebc3e6cd405f6dd","slug":"kullu-bus-accident-government-take-action-against-police-public-works-and-transport-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार हादसा: लोनिवि, परिवहन और पुलिस विभाग के अफसर नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार हादसा: लोनिवि, परिवहन और पुलिस विभाग के अफसर नपेंगे
Sat, 13 Jul 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में हुए बस हादसे की रिपोर्ट पर परिवहन मंत्री ने कहा कि जो बस गिरी है, उसमें 87 सवारियां थीं। यह बस दो जगह खराब हुई थी। बड़ी बात यह है कि इस बस का इंजन कम कैपेसिटी का था, परिवहन विभाग के जिस अधिकारी ने इस बस का फिटनेस प्रमाण पत्र दिया है, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोनिवि के इंजीनियर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन उन्हें यह नहीं लगा कि यह मोड़ तीखा है, इसकी रिपेयर होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसमें लोनिवि, पुलिस और परिवहन विभाग तीनों शामिल हैं। अब इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। हिमाचल में गैस एजेंसियों को पेट्रोल पंप खोलने के लिए निगम जमीन देगा। इसके लिए एजेंसियों से उचित दामों में डीजल लिया जाएगा।
विज्ञापन