{"_id":"5e05ffbe8ebc3e87a7628a21","slug":"kuldeep-singh-rathore-statement-over-jairam-govt-rally-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में हुआ सरकारी धन और मशीनरी का दुरुपयोग: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में हुआ सरकारी धन और मशीनरी का दुरुपयोग: राठौर
Fri, 27 Dec 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार के दो साल के कार्यकाल पर आयोजित रैली में सरकारी धन और मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि रैली के लिए कायदे कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को महज एक औपचारिकता और राजनीतिक बताया। कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस आयोजन के लिए करोड़ों खर्च कर डाले। इसका कोई लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा की रैली फ्लॉप रही। प्रदेश के लोगों को जो उम्मीद गृह मंत्री से थी, वह भी धरी की धरी रह गई। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही गुणगान करते रहे। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक वर्ष के कार्यकाल पर धर्मशाला में आयोजित भाजपा की ऐसी ही रैली में लोगों को निराश किया था। उन्होंने भी प्रदेश को न तो कोई आर्थिक पैकेज ही दिया था और न ही प्रदेश को विकास बारे कोई प्रोत्साहन।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि भाजपा की आज की रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी प्रदेश में सरकारी संगठनों के साथ साथ गैर सरकारी संगठनों, ठेकेदारों की लेबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आशा वर्कर की लगाई गई थी। इसी प्रकार सरकारी मशीनरी का भी खुल कर दुरुपयोग किया गया। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में केवल देश में शुरू की गई अपनी योजनाओं का ही बखान किया। देश की अर्थव्यवस्था और बिगड़ती आंतरिक व्यवस्था पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन