फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep singh rathore statement over Functioning on new congress Executive in himachal

लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी में फिर होगा बड़ा फेरबदल

Wed, 06 Feb 2019 07:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
kuldeep singh rathore statement over Functioning on new congress Executive in himachal
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी के कामकाज का आकलन लोकसभा चुनाव के बाद फिर से होगा। चुनाव परिणाम और पदाधिकारियों के कार्य को ध्यान में रख कर कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल होगा।
विज्ञापन


राठौर शाहतलाई में सेवादल के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य मिशन 272 को पार करना है। उन्होंने कहा ‘मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेवारी एक चुनौतीपूर्ण समय में मिली है।
विज्ञापन


वह पूरी टीम को साथ लेकर अनुशासन और समर्पित भावना से इस चुनौती का सामना करेंगे। सभी को होश और जोश के साथ आगे बढ़ना होगा।’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक नीति के तहत सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया है। पुराने लोगों को हटाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर आंका जाएगा

kuldeep singh rathore statement over Functioning on new congress Executive in himachal

जबकि युवाओं को राज्य कार्यकारिणी में शामिल कर अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय होगी। सभी के कामकाज को लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर आंका जाएगा।

ऐसे कार्यकर्ता जो किन्हीं कारणों से 10 से 15 साल से निष्क्रिय थे उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मकसद पार्टी को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि सेवा दल पार्टी के लिए बेहतर कार्य कर रहा है।

जो भी सेवादल से अपना कार्य पूरा कर कांग्रेस में आएगा उसे सीधे कार्यकारिणी में महासचिव का पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए जिलास्तर व ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉ. विजय डोगरा, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार, विनोद कंठ, गुरदास सिंह सुमन, वीरू राम किशोर, तिलक राज, विवेक कुमार, संजय ठाकुर, बलविंदर सिंह, रीना पुडीर, हरबंस लाल, दीनू राही सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed