फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kuldeep sharma rock in the second evening of summer festival

'नाटी किंग' के नाम रही समर फेस्टिवल की दूसरी शाम

Tue, 03 Jun 2014 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jun 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep sharma rock in the second evening of summer festival

समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान कुलदीप शर्मा ने एक के बाद एक जोरदार नाटियां प्रस्तुत कीं। कुलदीप की नाटियों पर पूरा पंडाल झूम उठा।

विज्ञापन


‘बांठणों चाले जातरे जातरे’ गीत पर पर दर्शकों ने अपने स्थानों पर खड़े होकर नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स उपस्थित हुईं। कुलदीप शर्मा ने गुरु वंदना के साथ अपनी प्रस्तुति शुरू की।

लोगों को खूब नचाया

कुलदीप शर्मा ने ‘ढोला रा ढमाका, मेरा हिमाचल बड़ा बांका’ गीत के जरिये शहीदों को श्रद्धांजलि और प्रदेश के देवी देवताओं की स्तुति की। कुलदीप शर्मा ने ‘मेरी प्रिटी जिंटा केरखे चाले तू, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, दूरो आजा पावणा तेरे गांवो के, केथे तू होले झूरिये बावलिये, सोएना लांबो काटी काटी घासो, बाशो कांडे दे मोरो गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर फेस्टिवल की पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या के दौरान कुलदीप शर्मा ने कांगड़ी गीत ‘ओ मेरी झूरिये, लाई ले गल्लां चार’ भी पेश किया। कुलदीप शर्मा ने अपनी नई वीडियो एलबम ‘सरगम और डांस फीवर’ के गीत भी समर फेस्टिवल के दौरान सुनाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

प्रस्तुति के दौरान हिमाचली परिधानों में कलाकारों ने नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नितिन म्यूजिक ग्रुप, विशाल, महक राणा, प्रवीण कुमार, प्रताप म्यूजिक ग्रुप, निर्मल शर्मा, दीपक कला मंच, बुशैहर कला मंच, रोशनी, चतर सिंह, अरुण जस्टा, नीशू, बसंत ठाकुर, गोपाल, चमन, पंकज कुमार, छाया चौहान, गुलाब सिंह, लोकेंद्र और रिशभ ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed