{"_id":"5d5c18918ebc3e6c9d567036","slug":"kuldeep-rathore-statement-over-sudhir-sharma-in-dharmashala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर के टिकट पर नहीं लगी है अभी मुहर: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर के टिकट पर नहीं लगी है अभी मुहर: राठौर
Tue, 20 Aug 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से सुधीर शर्मा के नाम पर मुहर नहीं लगी है। उपचुनावों में किस प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा, इसका फैसला हाईकमान लेगा। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही। उन्होंने सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। अभी मेरी उनसे बात हुई है और उन्होंने इन बातों को नकारा है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला कांगड़ा में उजागर हुए पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े पर प्रदेश सरकार और पुलिस की ओर से की जा रही जांच पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस फर्जीवाड़े की सही ढंग से जांच हुई तो कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आएंगे। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेवारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ा है, लेकिन वह आज भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि हमें अंदेशा है कि हिमाचल की जमीनों का मुख्यमंत्री सौदा कर चुके हैं। हिमाचल की जमीनों को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में योल से नरवाणा तक पदयात्रा भी निकाली। अचानक खराब हुए स्वास्थ्य के कारण पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा कार्यक्रम में मौजूद नहीं हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा, पूर्व विधायक अजय महाजन, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक संजय रतन, वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू व नगर निगम के मेयर देेवेंद्र जग्गी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।