फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over rahul gandhi and priyanka gandhi rally in himachal

राहुल के बाद इसी महीने हिमाचल में होगी प्रियंका की रैली: राठौर

Sun, 03 Mar 2019 07:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over rahul gandhi and priyanka gandhi rally in himachal

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को साधने के लिए योजना शुरू कर दी है। लोकसभा चुुनाव से पहले और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की चंबी मैदान में सात मार्च को पहली रैली होगी।

विज्ञापन


धर्मशाला में कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि चंबी रैली में 50 हजार संख्या जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसी महीने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा की भी सूबे की रैली प्रस्तावित की जा रही है।
विज्ञापन


शिमला संसदीय क्षेत्र की रैली में प्रियंका को बुलाया जाएगा। वहीं, रविवार को पीसीसी चीफ ने धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली को लेकर आला नेताओं के साथ योजना बनाई। हर ब्लॉक कमेटी का चंबी रैली में संख्या जुटाने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kuldeep rathore statement over rahul gandhi and priyanka gandhi rally in himachal

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को दबाव बनाकर लाभार्थी रैली में पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही लाभार्थियों के घरों में दीये और झंडे लगाने का काम चल रहा है, जो असंवैधानिक है।

सरकार की योजनाएं हमेशा चलती हैं, लेकिन भाजपा उन्हें अपने राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक करने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुधीर शर्मा, कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रभारी गुरकीरत कोटली, नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र जग्गी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed