फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over nsui Executive president Appointment

एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द : राठौर

Tue, 25 Jun 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over nsui Executive president Appointment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। पिछले कुछ समय से कॉलेजों में छात्र संगठन के चुनाव न होने से एनएसयूआई में सदस्यता नहीं हो पाई।

विज्ञापन


इस वजह से पार्टी में नए सदस्य नहीं जुड़ पाए। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली रहने से भी संगठन का विस्तार नहीं हो सका। प्रदेश में जल्द एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


राठौर की अध्यक्षा में मंगलवार को एनएसयूआई की मजबूती के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्षों को पार्टी में मान-सम्मान किया जाएगा। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा, केवल सिंह पठानिया, विवेक कुमार, यदुपति ठाकुर, अतुल शर्मा, रिंपल चौधरी ने भी विचार रखे।

नई जिम्मेदारियां सौंपी 

इन नेताओं ने कहा कि छात्र संघ की चुनाव प्रक्रिया को पुन: शुरू किया जाना चाहिए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की सदस्य शर्मीला पटियाल, युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी उपस्थित रहे। कुलदीप राठौर ने प्रदेश में एनएसयूआई को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

अरुण शर्मा को शिमला कैंपस, शर्मीला पटियाल को शिमला शहर और प्रदेश के सभी कन्या महाविद्यालयों, केवल सिंह पठानिया को कांगड़ा चंबा और ऊना जिला, अतुल शर्मा को शिमला ग्रामीण और किन्नौर, विवेक कुमार को बिलासपुर और हमीरपुर, यदुपति ठाकुर को मंडी, रिंपल चौधरी को कुल्लू और लाहौल-स्पीति, मुनीष ठाकुर को सोलन और सिरमौर की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed