फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement in congress office shimla

युकां दे भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब: राठौर

Sun, 24 Feb 2019 08:48 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement in congress office shimla

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने युवा कांग्रेस से भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। कहा कि भाजपा ग्रामीण इलाकों में सम्मेलनों से लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


युकां को भाजपा पदाधिकारियों से पूछना चाहिए कि भाजपा कार्यकाल में कितने बेरोजगारों को नौकरी दी। महंगाई पर कितना काबू पाया और किसानों को क्या राहत दी है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रविवार को युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राठौर ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में युकां की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कहा कि आज पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्रमुख जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक किसानों और बेरोजगार युवा शक्ति एप से जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का कोई लाभ देश को नहीं मिल रहा है।

अब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। इसके लिए मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने युकां को भरोसा दिया कि विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पर भी गौर किया जाएगा।

किसान कार्ड के तहत अब तक 45 हजार फार्म भरे

भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं हिमाचल प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि रोजगार कार्ड और किसान कार्ड कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने युवा संगठन के चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। कहा कि रोजगार कार्ड और किसान कार्ड के तहत अब तक 45 हजार फार्म भर दिए हैं।

 इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक सलाहकार हरि कृष्ण हिमराल, भारतीय युकां सोशल मीडिया के संयोजक एवं प्रदेश सोशल मीडिया के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दुर्लभ सिंह सिद्धू, विकास कुमार चलो पंचायत प्रदेश प्रभारी, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, युकां के लोकसभा और  विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष मौजूद रहे। 

सीएम जारी करें भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसियों की सूची : राठौर

kuldeep rathore statement in congress office shimla

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को बयान जारी कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस वक्तव्य पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सराज में 1100 कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करने की बात कही है। राठौर ने उन्हें इसकी पूरी सूची जारी करने की चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें प्रदेश की समस्याओं की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

राठौर ने कहा कि सीएम अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उनके गृह जिला मंडी में भाजपा का जो गृह युद्ध देखने को मिल रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। अपनी ही पार्टी के अंदर जयराम घिरते जा रहे हैं। इसलिए वह कांग्रेस के लोगों को अपना बताकर अपनी ही पार्टी में अपना रुतबा कायम रखने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed