फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Rathore started exercising to form a new team of himachal congress

कुलदीप राठौर ने शुरू की नई टीम बनाने की कसरत, तैयार होने लगीं ये सूचियां

Sat, 23 Nov 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Rathore started exercising to form a new team of himachal congress
फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हिमाचल में नई टीम बनाने की कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार होने लगी है। इनकी तैनाती से पहले प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी राय ली जाएगी। टीम में जंबो टीम के बजाय युवा और सक्रिय नेताओं को स्थान दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि एक-दो दिन में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पदाधिकारियों की सूूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कमेटी अध्यक्षों की तैनाती करते समय नेताओं की पिछले तीन साल के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। तीन साल में जिन नेताओं ने ज्यादा सक्रियता दिखाई है, उन्हें ज्यादा तरजीह दी जाएगी। निष्क्रिय नेताओं को दायित्व मुक्त किया जाएगा। पार्टी सूूत्रों के अनुसार प्रदेश में कुल 82 ब्लॉक और 17 जिला अध्यक्ष बनाए जाने हैं। प्रदेश पदाधिकारियों की करीब सौ की सूची बनाई जानी है। सचिवों की संख्या सबसे अधिक रहेगी। 

विज्ञापन

कांग्रेस में दायित्व के लिए वेणुगोपाल से मिले चंदेल

Kuldeep Rathore started exercising to form a new team of himachal congress

कुलदीप राठौर ने कहा कि अभी पार्टी की 14 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारियों पर मंथन चल रहा है। शुक्रवार को रैली को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की गई है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। पार्टी नेताओं को दिल्ली रैली के लिए लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस में दायित्व के लिए एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से शुक्रवार मिले। लोकसभा चुनाव से पहले चंदेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। चंदेल को हमीरपुर संसदीय सीट से टिकट देने का वादा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था, लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी टिकट विधायक रामलाल ठाकुर को दे दिया गया था।

 सुरेश चंदेल ने बताया कि वह शुक्रवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले हैं। उन्होंने मामला उठाया है कि राहुल गांधी ने उनसे वादा किया था कि पार्टी में बड़ा दायित्व दिया जाएगा। वह पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी पिछले दिनों मिले हैं। उन्हें भरोसा है कि पार्टी में बड़ा दायित्व सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed