फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Rathore from Theog, Bambar Thakur from Bilaspur got stuck in the claim

Himachal Congress: ठियोग से कुलदीप राठौर, बिलासपुर से बंबर ठाकुर की दावेदारी पर फंसा पेच

Wed, 07 Sep 2022 11:54 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 11:54 AM IST
सार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को टिकट देने से पहले पार्टी ने इन पर अपने ही नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता जांचने का फैसला लिया है। बिलासपुर से पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नाम भेजा गया है।

विज्ञापन
Kuldeep Rathore from Theog, Bambar Thakur from Bilaspur got stuck in the claim
कुलदीप राठौर व बंबर ठाकुर । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ठियोग और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की बिलासपुर सीट से दावेदारी पर पेच फंस गया है। राज्य चुनाव कमेटी ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र से राठौर सहित पांच और नाम पैनल में शामिल कर दिए हैं। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को टिकट देने से पहले पार्टी ने इन पर अपने ही नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता जांचने का फैसला लिया है। बिलासपुर से पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नाम भेजा गया है। मंडी सदर और कांगड़ा सीट से कांग्रेस ने दावेदारों का पैनल अभी तय नहीं किया है। सरकाघाट के पैनल में युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर को शामिल नहीं किया गया है। यहां से पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव और पवन ठाकुर के नाम भेजे गए हैं। बंजार से खीमीराम शर्मा और आदित्य विक्रम सिंह में कांग्रेस प्रत्याशी बनने को मुकाबला होगा। कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी ने मंडी और कांगड़ा सीट से दावेदारों का कोई पैनल नहीं बनाया है। इन दोनों विस क्षेत्रों से प्रत्याशियों के चयन के लिए हाईकमान पर फैसला छोड़ दिया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री अनिल शर्मा की कांग्रेस में वापसी होने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यहां से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर भी टिकट के लिए प्रबल दावेदार है। कांगड़ा सीट से पवन काजल के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं। चुनाव कमेटी की सोमवार शाम को समाप्त हुई बैठक के बाद रात को पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू की कांग्रेस में वापसी हुई है। ऐसे में इस सीट को भी राज्य चुनाव कमेटी ने पेंडिंग लिस्ट में डाल दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को ही ठियोग से प्रत्याशी बनाने के लिए नाम भेजने का फैसला लेने के बाद कमेटी ने दोबारा फेरबदल करते हुए चार अन्य दावेदारों को भी पैनल में शामिल कर दिया है। दीपक राठौर, केहर सिंह खाची, इंदु वर्मा और अतुल शर्मा का नाम भी पैनल में जोड़ा गया है। जिला कुल्लू के बंजार से कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम और पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह में पार्टी प्रत्याशी बनने को मुकाबला होगा। इन दोनों के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। हमीरपुर सीट से अनीता वर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, कुलदीप पठानिया और जगजीत सिंह को दावेदारों के पैनल में जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed