{"_id":"60537d1da8deab1c9a03d85f","slug":"kuldeep-rathore-demands-cbi-probe-in-mp-ram-swaroop-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई से हो रामस्वरूप शर्मा मौत मामले की जांच, राठौर ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई से हो रामस्वरूप शर्मा मौत मामले की जांच, राठौर ने उठाई मांग
Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सांसद की संदिग्ध हालत में मौत होना कई गंभीर सवाल पैदा करता है। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा है कि कुछ दिनों पूर्व रामस्वरूप शर्मा से उनकी फोन पर लंबी मंत्रणा हुई और उनका व्यवहार भी बिल्कुल सामान्य था।
विज्ञापन
अचानक ऐसे क्या हालात हो गए कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत व शोक में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ वीरवार का अपना विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया। राठौर ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जताई और सरकार को सलाह दी कि उन्हें इस महामारी से पूरी एहतियात बरतते हुए इसके सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री की कोविड को लेकर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री को राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाकर कोई निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन