{"_id":"63ad97fc04d67710980b0493","slug":"kudeep-singh-banshtu-appointed-officer-on-special-duty-to-cm-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू सीएम के एक और ओएसडी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू सीएम के एक और ओएसडी नियुक्त
Thu, 29 Dec 2022 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:50 PM IST
सार
कुलदीप सिंह बांशटू केंद्र सरकार के साथ हिमाचल सरकार का समन्वय बनाने के लिए नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह बांशटू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एक और विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वह सीएम के दिल्ली स्थित कार्यालय में बैठेंगे। वह केंद्र सरकार के साथ हिमाचल सरकार का समन्वय बनाने के लिए नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आरडी धीमान ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। कुलदीप सिंह बांशटू मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी हैं। इससे पूर्व शिमला में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन