फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI seeks three months for probe

गुड़िया मर्डर मिस्ट्री में CBI ने इसलिए मांगा तीन महीने का वक्त

Thu, 03 Aug 2017 01:45 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Aug 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI seeks three months for probe
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

गुड़िया मर्डर मिस्ट्री में सीबीआई फिलहाल खाली हाथ दिख रही है। सीबीआई की विशेष जांच टीम न तो पुलिस जांच को पूरी तरह से ठीक ठहरा रही है और न खुद ही अपराधियों को पकड़ पा रही है। सीबीआई के हाथ में सचमुच कुछ आ गया होता तो जांच एजेंसी को हिमाचल हाईकोर्ट से छानबीन को तीन महीने का वक्त नहीं मांगना पड़ता। 

विज्ञापन


दुराचार के बाद गुड़िया के कत्ल को करीब एक महीना होने वाला है लेकिन, इस केस की गुत्थी उलझी पड़ी है। पब्लिक के धरनों-प्रदर्शनों से दबाव में आई हिमाचल पुलिस ने इस मामले को चंद ही दिनों में सुलझाने का दावा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ छानबीन में करीब दो हफ्ते लगाने के बाद सीबीआई कह रही है कि इस मामले को पुलिस जांच के बाद ऐसी स्टेज पर उसे सौंपा गया है, जब यह बहुत क्रिटिकल हो चुका है। इस स्थिति में दुराचारियों और कातिलों को पकड़ने के लिए तीन महीने का वक्त चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई को अभी तक नई दिल्ली से फोरेंसिक रिपोर्ट भी नहीं मिली है। सीबीआई के वकील अंशुल बंसल ने भी कहा कि उन्होंने यही बात हाईकोर्ट को भी बताई है। ऐसे में सीबीआई को मौका दिए जाने की जरूरत है।

तो क्या कोई और भी हो सकते हैं हत्यारे

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI seeks three months for probe

पुलिस जांच के मुताबिक गुड़िया गैंगरेप और हत्याकांड में मुख्य आरोपी राजू, नेपाली लोकजन उर्फ  छोटू, सूरज, गढ़वाली दीपक और सुभाष बिष्ट शामिल थे। इस जुर्म में सह आरोपी आशीष चौहान का भी कनेक्शन है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को अभी तक इन्हें अपराधी मान लेने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

कोटखाई लॉकअप में हुई एक आरोपी सूरज नेपाली की हत्या ने तो गुड़िया मामले को और भी उलझा दिया है। बेशक सीबीआई नेपाली के कातिलों को खुद के करीब पा रही है, लेकिन गुड़िया के असल हत्यारों पर निर्णय नहीं कर पा रही है।

सीबीआई न तो पुलिस के पकड़े हुए आरोपियों को क्लीन चिट दे रही है और न ही उन्हें अपराधी साबित करने के पर्याप्त सबूत जुटा पाई है। सीबीआई ने इस संभावना पर भी अपनी तहकीकात खुली रखी है कि पकड़े हुए आरोपियों के अलावा भी कोई अन्य दुराचारी और कातिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed