फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

शिमला रेप केस: लॉकअप हत्याकांड में आईजी, डीएसपी समेत आठ पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Thu, 31 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और कत्ल के मामले में अब तक का सबसे चौंकाने वाला मोड़ आया है। सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में सीबीआई ने आईजी एस. जहूर जैदी और ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ऐसा हिमाचल के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी मामले में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस समेत इतने पुलिस वाले फंसे हैं।

सीबीआई के इस कदम से राज्य सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है क्योंकि आईजी जैदी के नेतृत्व में ही गुडिया मामले की जांच चल रही थी। सीबीआई ने ये गिरफ्तारी मंगलवार को शिमला में रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित शाखा में लंबी पूछताछ के बाद की है।

विज्ञापन

सीबीआई का आरोप, सूरज हत्याकांड में पुलिस की भूमिका

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

सीबीआई का आरोप है कि सूरज हत्याकांड को पुलिस कर्मियों ने ही अंजाम दिया और इस मामले की जांच को बनाई गई एसआईटी के प्रमुख आईजी जैदी ने न केवल असलियत को छिपाने में अहम भूमिका निभाइ बल्कि हत्या का इलजाम एक दूसरे आरोपर पर थोप दिया। 

गिरफ्तारी के बाद इन आठों पुलिस कर्मियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई को उम्मीद है कि आईजी समेत पुलिस वालों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इसलिए कोर्ट ने सीबीआई के आग्रह पर इन आठों को चार सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

सीबीआई ने जिन आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आईजी दक्षिणी रेंज रहे एस. जहूर जैदी, ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पुलिस स्टेशन कोटखाई के पूर्व एएसआई दीप चंद, इसी पुलिस स्टेशन में एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा शामिल हैं। 

तो लॉकअप में ऐसे हुई आरोपी सूरज की हत्या

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

ये गिरफ्तारियां 18 जुलाई की रात को कोटखाई थाने में हुए लॉकअप हत्याकांड में की गई हैं। शिमला के कोटखाई थाने के लॉकअप में गुड़िया दुराचार मामले में पुलिस की ओर से बनाए गए आरोपी नेपाली सूरज सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की एसआईटी ने इस मामले की जांच के बाद गुड़िया मामले में बनाए प्रमुख आरोपी राजू को ही हत्यारा करार देते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया था।

हालांकि, बाद में जब गुड़िया दुराचार एवं कत्ल मामले की जांच सीबीआई को दी गई तो इसकी छानबीन में ये बात सामने आई है कि सूरज की हत्या राजू ने नहीं की है बल्कि पुलिस की ही इसमें भूमिका रही है।

सीबीआई को पुलिस के इस हत्याकांड में शामिल होने के ठोस सबूत मिले बताए जा रहे हैं। सीबीआई मुख्यालय दिल्ली के प्रवक्ता आरके गौड़ ने आईजी एस जहूर जैदी समेत आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।

विज्ञापन

क्या है गुड़िया मामला

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

बीती छह जुलाई को शिमला के कोटखाई क्षेत्र के दांदी जंगल में दसवीं कक्षा की एक छात्रा का दुराचार के बाद शव फेंका मिला था। इस मामले में हिमाचल पुलिस ने पांच लोगों को पकड़कर मामला सुलझाने का दावा किया। इनमें से एक आरोपी सूरज की गुडिया की मौत के चौदह दिन बाद कोटखाई थाने के लॉकअप में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने हत्या का आरोप दूसरे मुलजिम पर लगाया था। इस पर गुस्साए लोगों ने थाने समेत कई गाड़ियां फूंक दीं। जनता का कहना था कि पुलिस पैसा लेकर मामले को घुमा रही है। बाद में इस मामले की जांच हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को दे  दी थी। 

केस की टाइम लाइन, कब क्या-क्या हुआ

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

6 जुलाई : कोटखाई के जंगल में गुड़िया का मिला शव
7 जुलाई : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुराचार का हुआ खुलासा
8 जुलाई : पुलिस दरिंदों तक नहीं पहुंची, जनाक्रोश भड़का
9 जुलाई : सीबीआई जांच की उठी मांग
10 जुलाई : सरकार ने एसआईटी की गठित
11 जुलाई : पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा
12 जुलाई : सीएम के फेसबुक पर फोटो हुईं वायरल
13 जुलाई : एसआईटी ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया
14 जुलाई : ठियोग थाने पर पथराव, सीबीआई जांच की संस्तुति
15 जुलाई : सीबीआई जांच के लिए पीएम को पत्र लिखा
17 जुलाई : राजभवन पहुंची भाजपा ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई
18 जुलाई : सरकार ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच शुरू करने के लिए दाखिल किया आवेदन
19 जुलाई : कोटखाई थाने में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या
23 जुलाई : सीबीआई ने दर्ज किए दो मामले
24 जुलाई : सीबीआई पहुंची शिमला, जांच शुरू

सीबीआई की अब तक की कार्रवाई

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI arrested police IG and eight officers

02 अगस्त : हाईकोर्ट में पुलिस ने सौंपी स्टेट्स रिपोर्ट, दो सप्ताह का समय मांगा
03 अगस्त : कस्टडी में मौत पर पुलिस अधिकारियों से पूछताछ
07 अगस्त : गुड़िया की बहनों ने पहनाई सीबीआई के अफसरों को राखियां
14 अगस्त : कोटखाई थाने में तैनात संतरी के हुए बयान
17 अगस्त : सीबीआई को हाईकोर्ट की फटकार, मांगा दो सप्ताह का समय
21 अगस्त : सीबीआई ने कई रईसजादों के घरों पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed