फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Korfbal HP won gold, beat Telangana .

कोर्फबाल में हिमाचल ने जीता गोल्ड

Mon, 08 Dec 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Mon, 08 Dec 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
Korfbal HP won gold, beat Telangana .

प्रदेश की कोर्फबाल टीम ने लगातार दो बार जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है। फाइनल में प्रदेश टीम ने कांटे की टक्कर में तेलंगाना को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन


चार दिवसीय 22वीं जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता अहमदाबाद (गुजरात) के खोखरा स्टेडियम में खेली गई। रविवार को फाइनल हिमाचल और तेलंगाना की टीम के बीच हुआ। प्रदेश टीम के कप्तान सौरभ शर्मा ने टॉस जीता।
विज्ञापन


टीम ने पहले पांच मिनट में पहला गोल किया। पहले हाफ तक सात गोल तथा तेलंगाना की टीम के पांच गोल थे। खिलाड़ियों ने अंतिम तीन मिनट में दो गोल दागकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी बदौलत जीता हिमाचल

Korfbal HP won gold, beat Telangana .

प्रदेश टीम के कप्तान सौरभ ने दो, चेतन ने तीन, अंशुल ने दो, साहिल और अभय ने एक-एक गोल किया। टीम मैनेजर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के डीपीई प्रवीण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 के मुकाबले में इस बार हिमाचल टीम ने सभी राज्यों के खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, मध्यप्रदेश की टीमों को पराजित किया। प्रदेश टीम ए पूल में टॉप पर रही। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उधर, कोर्फबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष डीएन कार, महासचिव बंशीराम सुमन, संगठन सचिव देवदत्त प्रेमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, सतीश शर्मा, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

कोर्फबाल संघ के प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने बताया कि 22वीं जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता की विजेता हिमाचल टीम का स्वागत प्रदेश शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं प्रदेश ट्रेड कल्याण समिति के सदस्य डा. रमेश डोगरा जाहू-भांबला में करेंगे। प्रदेश कोर्फबाल संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed