{"_id":"629a21fe146d416d9b778251","slug":"komal-of-himachal-s-hamirpur-first-at-the-national-level-in-folk-group-singing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Folk Group Singing Competition: लोक समूह गायन में हिमाचल के हमीरपुर की कोमल राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Folk Group Singing Competition: लोक समूह गायन में हिमाचल के हमीरपुर की कोमल राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम
Fri, 03 Jun 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:35 PM IST
सार
कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार शर्मा और तृप्ता धीमान ने बताया कि नालटी स्कूल की स्वयंसेवी कोमल ने लोक समूह गायन का नेतृत्व किया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कोमल को स्कूल में सम्मानित किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर से प्रथम स्थान हासिल कर लौटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी की स्वयंसेवी कोमल को शुक्रवार को स्कूल में सम्मानित किया गया। एनएसएस का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 21 से 27 मई तक पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत (उत्तर प्रदेश) में हुआ। इसमें हमीरपुर जिले के 10 स्वयं सेवियों ने भाग लिया। शिविर में तेरह राज्यों के 176 स्वयं सेवियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शिविर में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण विषय पर पोस्टर, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अतिरिक्त लोक समूह गायन और लोक समूह नृत्य प्रतियोगिताएं भी हुई ।कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार शर्मा और तृप्ता धीमान ने बताया कि नालटी स्कूल की स्वयंसेवी कोमल ने लोक समूह गायन का नेतृत्व किया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने इस उपलब्धि पर कोमल और परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन