फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kissan sabha protest at NH rampur.

बस सेवा पर गुस्साए लोगों ने रोका हाइवे

Fri, 24 Oct 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Fri, 24 Oct 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
kissan sabha protest at NH rampur.

एनएच-22 पर शुक्रवार को टिपरी बस सेवा को सुचारु और नियमित समय पर न चलने को लेकर करीब एक घंटा तक चक्का जाम किया। यह जाम प्रदर्शन टिपरी, जार और मोहण गांव के ग्रामीणों ने किया।

विज्ञापन


चक्का जाम किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा के अध्यक्षता में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि टिपरी बस सेवा कई वर्षों से बंद पड़ी थी। इस बस को चलाने के लिए गांव के लोगों ने तहसीलदार कुमारसैन और आरएम रामपुर को इस बस समस्या से कई बार अवगत करवाया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद एचआरटीसी रामपुर की बस को कुछ समय के लिए चलाया गया। अब वीरवार से एचआरटीसी रामपुर डिपो की बस को दलाश-नारकंडा चलाया गया, लेकिन गांव वासियों ने इस बस की नियमित टाइमिंग न होने पर काफी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया चक्का जाम
टिपरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कुमारसैन के नजदीक भराड़ा में एनएच-22 पर चक्का जाम करने का कदम उठाया। बस के लिए चक्का जाम प्रदर्शन को लेकर जार, टिपरी और मोहण गांव की महिलाओं और बजुर्गों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को लेकर भराड़ा के नजदीक कम से कम 1 घंटा चक्का जाम रहा। इस दौरान वाहनों की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई। किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि यदि टिपरी बस को नियमित समय पर न चलाया गया तो इसका खामियाजा सरकार और हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को भुगतना पड़ेगा।

क्या कहना है तहसीलदार का
तहसीलदार डीएस नेगी से बात गई तो इस मसले को लेकर उन्होंने रामपुर के आरएम और एसडीएम को बताया है। उन्हाेंने कहा कि एक बार फिर से टिपरी बस समस्या को रामपुर के आरएम और एसडीएम को बताया जाएगा।


नियमित चलाई जाएगी बस
जब इस बारे में रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह से बात गई तो उन्होंने बताया कि टिपरी के लिए दलाश-नारकंडा बस को चलाया गया है और दलाश-नारकंडा बस को नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed